फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three miscreants looted one lakh cash from shopkeeper at gunpoint in Pillukheda Jind

हरियाणा में दिनदहाड़े लूट: बंदूक के दम पर बदमाशों ने दुकानदार से लूटे एक लाख, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 22 Aug 2024 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 03:41 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बंदूक के दम पर दुकानदार से एक लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। 

विज्ञापन
Three miscreants looted one lakh cash from shopkeeper at gunpoint in Pillukheda Jind
लूट की वारदात को अंजाम देते आरोपी सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद की तहसील पिल्लूखेड़ा में नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के दम पर दुकानदार से एक लाख रुपये लूट लिए। पिल्लूखेड़ा तहसील के सामने दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने एक सीएचसी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पिल्लूखेड़ा इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। मामले की सूचना पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पिल्लूखेड़ा मंडी की तहसील के सामने अमित फोटोस्टेट एवं सीएचसी दुकान पर तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर आए। उनमें से दो युवकों ने दुकान में प्रवेश किया और एक बाहर बाइक पर बैठा रहा। दुकान के अंदर जाकर दोनों युवकों ने दुकान मालिक अमित से रुपये निकालने को कहा। दोनों आरोपी खुद गल्ले में हाथ मारने लगे। इसपर दुकान मालिक ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उस पर बंदूक तान दी। पिस्तौल को तानने के बाद दोनों युवक उसके गल्ले से करीब एक लाख रुपये कैश निकाल लिए। बदमाशों ने दुकानदार से और रुपये निकालने को कहा। दुकानदार ने काउंटर के अन्य दराज में जो पैसे थे वो भी निकालकर उन्हें दे दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बाहर खड़े तीसरे युवक के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed