फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three girls kidnap and raped

रोहतक से छात्राएं किडनेप, हरिद्वार में बारी-बारी रेप

Tue, 20 Aug 2013 08:12 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
three girls kidnap and raped

हरियाणा के रोहतक जिले से किडनेप हुईं छात्राओं को आखिरकार हरियाणा पुलिस हरिद्वार से बरामद करने में कामयाब हो गई। इन्हें तीन युवक बहला फुसलाकर उठा ले गए थे, हरिद्वार में इनसे बारी-बारी रेप हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने छात्राओं की मेडिकल जांच कराई और अदालत में उनके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार साइबर सेल की टीम को जांच के दौरान एक आरोपी युवक के फोन की लोकेशन हरिद्वार में होने का पता चला था। पुलिस की दो टीमें हरिद्वार गईं और वहां हरिद्वार को चप्पा-चप्पा छान मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को एक छात्रा युवक के साथ देखी तो पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने युवक व छात्रा से पूछताछ की तो उन्होंने अन्य दोनों छात्राओं के बारे में बताया।


पुलिस ने इसके बाद दोनों छात्राओं को भी बरामद कर लिया। साथ ही एक और युवक को काबू किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान गांव नांदल निवासी प्रवीन व शिव कालोनी निवासी राजेश के रूप में हुई जबकि मोहित अभी फरार है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने छात्राओं को मेडिकल जांच के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

15 अगस्त को किला रोड से नौंवी कक्षा की तीन छात्राएं संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं। छात्राओं के परिजनों ने शहर थाने में इस संबंधित मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed