{"_id":"6e73f8b6dc612fce0a1d19665ad3c38e","slug":"the-city-will-start-as-soon-as-all-of-the-66-kv-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जल्द शुरू होगा 66 केवी का सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जल्द शुरू होगा 66 केवी का सब स्टेशन
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 27 Jan 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को जल्द ही बिजली की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। कारण, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने पावर हाउस के निर्माण पर तेजी दिखाते हुए ठेकेदार को टेंडर देने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, 19 अगस्त 2009 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हुडा सेक्टर दो में 66 केवी सब स्टेशन के निर्माण की आधारशिला रखी थी। करीब पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले इस सब स्टेशन से पलवल शहर को बिजली मिलनी थी। इस सब स्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में पूरा हो जाना था। लेकिन निर्माण कार्य का निर्धारित समय से तीन साल बाद भी सब स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों की माने को अब फरवरी माह में इस सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। हरियाणा पावर हाउस निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक भारद्वाज का कहना है कि पावर हाउस का निर्माण कार्य पूरा होने से शहर के लोगों को बिजली के ओवरलोड होने पर कटो से मुक्ति मिल जायेगी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बिजली भी मिल पाएगी।
विज्ञापन