{"_id":"729becf8318a4c6f7f219ee0aa5a44df","slug":"summons-issued-against-kataria-and-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटारिया समेत 11 को समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारिया समेत 11 को समन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 10 Jan 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा की अदालत ने शुक्रवार को प्रदेश के खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया और अन्य ग्यारह लोगों को दो अलग-अलग मामलों में समन जारी किया है। उन्हें अदालत ने इन मामलों में 28 फरवरी को अपना पक्ष रखने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
फर्जी वोटर मामले में सेक्टर-12ए के ओमप्रकाश कटारिया ने अदालत में धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत याचिका दायर कर सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कादयान व सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र कादयान को भी प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन
अदालत में दायर ओम प्रकाश बनाम आकाश मामले में ओमप्रकाश कटारिया ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर कटारिया ने खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र कादयान से साजबाज कर सुरेंद्र कटारिया पुत्र श्योचंद, अशोक पुत्र हुकुम, रितु पत्नी अशोक, कर्मबीर पुत्र हुकुम, अनु पत्नी कर्मबीर कटारिया के फर्जी कागजात के आधार पर वोट बनवाए थे।
विज्ञापन
जबकि वोट बनवाते समय आकाश नाबालिग था। अपने स्तर पर जांच करने के बाद ओमप्रकाश कटारिया ने पाया कि जानकारी मांगने व इस मामले में कार्रवाई करने के नाम पर तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कादयान ने उपरोक्त लोगों की मदद की। इस मामले में प्रतिवादी बनाए गए अशोक, कर्मबीर व रितु पूर्व नगर पार्षद ब्रह्मो देवी के पुत्र व पुत्र वधु हैं।
दूसरी ओर, ओमप्रकाश बनाम मोहित के एक अन्य मामले में ओम प्रकाश कटारिया ने प्रतिवादी बनाए गए विरेंद्र पुत्र श्योचंद, मुकेश पुत्र हुकुम सिंह, पूनम पत्नी मुकेश, एएफएसओ देवेंद्र कादयान व खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया पर फर्जी कागजात के आधार पर वोट बनवाने का आरोप लगाया।
इन दोनों मामलों पर सुनवाई करने के बाद अदालत ने सभी प्रतिवादियों को 28 फरवरी को जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि एक ओर कांग्रेस राजनीति में शूचिता लाने और दागियों को सार्वजनिक जीवन से बाहर करने का दंभ भरती है।
दूसरी तरफ, हरियाणा में इसकी पार्टी के मुख्यमंत्री ऐसे मंत्रियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिन पर न केवल पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं बल्कि अनेक आपराधिक मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं।
सिटी थाने में तीसरा मामला दर्ज
गुड़गांव। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 16 दिसंबर को अदालत के आदेश के बाद सिटी थाना पुलिस ने मंत्री सहित 34 लोगों पर फर्जी वोट बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसके पहले भी सिटी थाने में दो मामले दर्ज हो चुके हैं। इसकी जांच एसआईटी कर रही है।