फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Stubble pollution Haryana government pointed fingers at Delhi and Punjab said truth revealed by NASA data

पराली का प्रदूषण: हरियाणा सरकार ने दिल्ली और पंजाब पर उठाई उंगली, कहा- नासा के डेटा से सामने आई सच्चाई

Sat, 28 Oct 2023 11:21 AM IST
एएनआई Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के ओएसडी ने पराली जलाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब पर निशाना साधा है। ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि 25 और 26 अक्तूबर का नासा का डेटा है, जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पंजाब और हरियाणा में कहां पराली जलाई जा रही है। 

विज्ञापन
Stubble pollution Haryana government pointed fingers at Delhi and Punjab said truth revealed by NASA data
पराली जलाता किसान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदूषण की समस्या पर हरियाणा सरकार सहित दिल्ली और पंजाब के राज्य आपस में भिड़ गए हैं। हरियाणा ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया कि तस्वीरें नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की हैं, जिसमें हरियाणा की तुलना में पंजाब में सबसे अधिक पराली जलती हुई दिखाई दे रही है। हरियाणा सरकार ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया कि 25 और 26 अक्तूबर को हरियाणा की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की दोगुनी से अधिक घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) जवाहर यादव ने पराली जलाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का कारण हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाने को बता चुके हैं।
विज्ञापन


नासा के डेटा में पंजाब में सबसे ज्यादा जलाई गई पराली: हरियाणा ओएसडी
हरियाणा सीएम के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि 25 और 26 अक्टूबर का नासा का डेटा है, जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पंजाब और हरियाणा में कहां पराली जलाई जा रही है। हरियाणा की तुलना में पंजाब में दोगुने से अधिक पराली जलाई गई है। हरियाणा सरकार ने इसे कम कर दिया है। नासा के डेटा को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय एजेंसियां प्रदूषण पर डेटा नहीं दे रही हैं। अब उन्हें इसकी जरूरत क्यों है? पंजाब सरकार विफल हो गई है और अरविंद केजरीवाल का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एक बयान में कहा कि पंजाब सरकार ने शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को भी सूचीबद्ध किया। मशीनों का समय पर वितरण, बेकार पड़ी मशीनों का उपयोग, विभिन्न उद्योगों में पराली का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रयास, विभिन्न निवारक प्रयास, विभिन्न इन-सीटू और एक्स-सीटू तरीकों को बढ़ावा देने के अभियान और किसानों से अपील ने महत्वपूर्ण प्रयास दिखाए हैं और सुधार सुनिश्चित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed