फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   State President Omprakash Dhankhar said in chandigarh BJP will tell Mann ki Baat to every person of Haryana

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले: हरियाणा के प्रत्येक जन को भाजपा सुनाएगी मन की बात

Tue, 09 Nov 2021 11:18 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 11:18 AM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय कार्यों को जल्द पूरा करेगी। इसके लिए टीम जुटी हुई है। वहीं, भाजपा हरियाणा के प्रत्येक जन को मन की बात सुनाएगी। 20 हजार बूथों पर व्यवस्था की जाएगी। हर घर दस्तक कार्यक्रम को पार्टी की ओर से सफल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
State President Omprakash Dhankhar said in chandigarh BJP will tell Mann ki Baat to every person of Haryana
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय नेतृत्व ने देश में मई 2022 तक लाखों बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात स्थानीय विशिष्ट लोगों के साथ बैठकर सुनने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। हरियाणा भाजपा भी अपने यहां लगभग 20 हजार बूथों पर निश्चित समय में यह व्यवस्था कर लेगी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा की प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनाए गए कार्यक्रमों को जल्द पूरा करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चाचा अभय चौटाला के बयान पर भतीजे दिग्विजय का पलटवार: कहा-घर में जीतकर शोर मचाने वाले गीदड़
विज्ञापन


मई 2022 तक होगी व्यवस्था
मई 2022 तक देश के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ के विशिष्ट लोगों के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा हर घर दस्तक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए प्रदेश में हजारों हेल्थ वॉलंटियर्स लगाएं जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई, अर्थव्यवस्था, सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण, पर्यावरण आदि विषयों को समाहित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed