फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   state government sought information about vacant posts of Group-D In Haryana CM already announced 7500 jobs

Haryana: राज्य सरकार ने ग्रुप-डी के खाली पदों की मांगी जानकारी, CM सैनी कर चुके हैं 7500 नौकरियों की घोषणा

Sun, 22 Jun 2025 08:34 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Jun 2025 08:34 AM IST
सार

प्रदेश के सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने के इच्छुक तकरीबन 10 हजार शिक्षकों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की आखिरी तिथि 20 जून तक थी।

विज्ञापन
state government sought information about vacant posts of Group-D In Haryana CM already announced 7500 jobs
सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। मानव संसाधन विकास विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर ग्रुप डी के पदों की जिला व पदवार रिक्तियों की जानकारी भर्ती पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पता चल सके कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार की यह कवायद ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने को लेकर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने की घोषणा कर चुके हैं। इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बाद इन पदों को भरने की कवायद शुरू करेगा। आयोग का मुख्य फोकस अभी ग्रुप सी के सीईटी पर है। सीईटी जुलाई के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएस-पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए 10 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा

प्रदेश के सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने के इच्छुक तकरीबन 10 हजार शिक्षकों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की आखिरी तिथि 20 जून तक थी। 30 जून 2025 को परीक्षा होने के बाद एक सप्ताह के अंदर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से इसका परिणाम (रिजल्ट) भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षकों की नियमानुसार जीएमएस और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक आवेदनकर्ताओं में अपने घर से ज्यादा दूर तैनात शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद जीएमएस और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति लेने की बाध्यता नहीं है। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी क्षमता परखने के लिए भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं, इस प्रक्रिया के तहत जीएमएस और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों का 10 वर्षों तक तबादला नहीं होगा। जबकि, इससे पहले पांच वर्ष तक नियुक्ति का नियम था।

जानकारी के मुताबिक अब डेढ़ घंटे की परीक्षा में 60 सवाल आएंगे। इसमें टिक मार्क करके शिक्षकों को सवाल का सही उत्तर चुनना होगा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तरफ से 20 हजार शिक्षकों की परीक्षा करवाने की व्यवस्था की गई है। पहली बार बोर्ड की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है।
प्रदेशभर में कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) व पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद सामान्य स्कूलों में तैनाती लेने वाले शिक्षकों की पात्रता समाप्त हो जाएगी। इन विद्यालयों में ड्राइव के माध्यम से शिक्षक पसंदीदा स्टेशन उपलब्ध न होने पर तीन विकल्प भरेंगे।

अधिकारी के अनुसार
जीएमएस और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने के इच्छुक तकरीबन 10 हजार शिक्षकों के शिक्षा विभाग में आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग से जल्द ही पूरा ब्योरा बोर्ड के पास आ जाएगा। - डॉ. पवन कुमार शर्मा, चेयरमैन, एचबीएसई।

सीधे सीएम-मंत्रियों तक पहुंचे तो कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

हरियाणा के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न सेवा मामलों पर विभागीय नियमों की अनदेखी कर सीधा हाईकमान तक जुगाड़ लगा रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी चैनल के जरिए अपने विभागीय अधिकारी के पास नहीं जाकर सीधे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहे हैं।इस कारण विभागीय कामकाज व अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही है।

अब भविष्य में इस तरह की गतिविधि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह निर्देश जारी किए हैं।पत्र में लिखा है कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय (सामान्य), राज्य विश्वविद्यालयों व काॅलेजों के अधिकारी व कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवा नियम 2016 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed