Haryan Assembly Election: चुनाव के कारण पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, आयोग से मांगी 225 कंपनियां
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव तक पुलिसकर्मियों को सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी।
चुनाव के लिए हरियाणा ने भारत निर्वाचन आयोग से 225 कंपनियां मांगी हैं। अभी तक 70 कंपनियां आ चुकी हैं। अब 155 कंपनियां जम्मू व कश्मीर के पहले व दूसरे चरण के चुनाव के बाद 24 सितंबर तक राज्य में पहुंच जाएंगी। चुनाव बाद ईवीएम, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए 30 कंपनियां राज्य में मतगणना पूरी होने तक तैनात रहेंगी।
एक चरण में होगा मतदान
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी। वहीं आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले 1 अक्तूबर को मतदान और 4 अक्तूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों में बदलाव किया गया था।