{"_id":"64330e3f99bba024c208bdf4","slug":"neighbor-accused-sarpanchs-son-of-sending-obscene-messages-and-making-wrong-gestures-sonipat-news-c-17-1-118549-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच के बेटे पर पड़ोसी ने लगाया अश्लील मैसेज भेजने और गलत इशारा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: सरपंच के बेटे पर पड़ोसी ने लगाया अश्लील मैसेज भेजने और गलत इशारा करने का आरोप
Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
सार
आरोप है कि सतीश उर्फ रिंकू रात को घर के बाहर खड़ा होकर उन्हें फोन कर परेशान करता है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी से परेशान होकर शनिवार रात डायल 112 पर फोन कर पुलिसकर्मी बुलाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
थाना गन्नौर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोस में रहने वाले सरपंच के बेटे पर अश्लील मैसेज भेजने व गलत इशारा करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सतीश उर्फ रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी सतीश उर्फ रिंकू उन्हें गलत इशारे करता है। उसे अश्लील मैसेज भेजता है। उसने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी सतीश उन्हें अपने पिता के सरपंच व उसका रिश्तेदार पुलिस में होने की धमकी देकर कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
आरोप है कि सतीश उर्फ रिंकू रात को घर के बाहर खड़ा होकर उन्हें फोन कर परेशान करता है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी से परेशान होकर शनिवार रात डायल 112 पर फोन कर पुलिसकर्मी बुलाए थे। गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन