फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers burn effigies of PM Union Home Minister and UP CM against Lakhimpur Kheri episode in Sonipat

सोनीपत: लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में किसानों ने पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के सीएम के पुतले फूंके

Sat, 16 Oct 2021 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 16 Oct 2021 01:42 AM IST
सार

सोनीपत में लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने इकट्ठे होकर पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के सीएम के पुतले फूंके। किसानों ने मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Farmers burn effigies of PM Union Home Minister and UP CM against Lakhimpur Kheri episode in Sonipat
जाहरी चौक पर सरकार का पुतला फूंकते किसान नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई की ओर से किसानों ने जाहरी चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मनोहर लाल व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले जलाए। लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों हुई किसानों की हत्या का विरोध किया गया। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा लेने की मांग हुई। कामरेड हरिप्रकाश ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन सोनीपत के पास इकट्ठे होकर रेल रोकी जाएगी। वहीं, 26 अक्तूबर को लखनऊ महापंचायत में जिले से सैकड़ों किसान शामिल होंगे। इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, हरिप्रकाश, ब्रहमसिंह दहिया एडवोकेट, डॉ. राजेश दहिया, छतर सिंह, ईश्वर सिंह राठी, दलबीर सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह रांगी, मजदूर नेता आनंद शर्मा, कर्मचारी नेता शीलकराम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव से सुबह पांच बजे के करीब हुई मौत, शरीर पर मिले 22 घाव, कुंडली क्षेत्र बना छावनी
विज्ञापन


हुल्लाहेड़ी में प्रदर्शन का फूंका सरकार का पुतला
हुल्लाहेड़ी गांव में किसानों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि अभी तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया है। जिससे जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 अक्तूबर को देशभर में सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। जब तक सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. सत्यपाल रांगी, मनजीत, महेश, कप्तान, अनिल, जगमाल, हवा सिंह शास्त्री, ईश्वर सिंह दहिया, बलबीर सैनी, सेवानंद, छतर सिंह, हरिप्रकाश, ईश्वर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: चार सप्ताह और बढ़ा महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा, इंडोर में 200 और खुले में जुट सकेंगे 500 लोग

अनाज मंडी के गेट पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
वहीं, खरखौदा में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसान-मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में नारेबाजी भी की गई। साथ ही सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान अत्तर सिंह खांडा, आनंद, अशोक झरोठ, बुधराम, देशपाल, सोनू, धर्मपाल व बेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed