फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   If child marriage is done then action will be taken against confectioner and pandit

Sonipat: बाल विवाह कराया तो हलवाई और पंडित पर भी होगी कार्रवाई, केटर्स, प्रिंटिंग प्रेस वाले भी रहें सचेत

Wed, 01 Mar 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Wed, 01 Mar 2023 01:52 AM IST
सार

बाल अधिकार संरक्षण राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) की सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी ने बाल विवाह को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
If child marriage is done then action will be taken against confectioner and pandit
फोटो 29 - वीडियो कांफ्रेस के दौरान बैठक में मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी।

विस्तार

बाल विवाह रोकने के लिए विवाह में सेवा देने वाले टैंट, हलवाई, पंडित, केटर्स, प्रिंटिंग प्रेस वालों को भी जागरूक किया जाए। वह ऐसे किसी भी विवाह कार्यक्रम में न तो शामिल हों और न ही अपनी सेवाएं दें। अन्यथा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बाल अधिकार संरक्षण राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) की सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी ने बाल विवाह को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल विवाह करवाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस सामाजिक बुराई का अंत किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में जिले में 4 जगह से बाल विवाह की जानकारी मिली, जिस पर प्रशासन ने तुरंत शादी को रूकवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में स्कूल से ड्रोपआउट बच्चों का सर्वे करवाया गया, जिसमें 1132 बच्चों की पहचान हुई है। इसके अलावा जिले में 226 स्पेशल प्रशिक्षक केंद्र चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी गीता गहलावत, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन अनीता शर्मा, डीसीपीओ बबीता शर्मा व ममता शर्मा मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed