{"_id":"656e18ffd1728f73600fbbb9","slug":"i-and-pm-narendra-modi-are-students-of-the-same-university-chief-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10328-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर बोले- मैं और पीएम नरेंद्र मोदी एक ही यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर बोले- मैं और पीएम नरेंद्र मोदी एक ही यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी
Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष मई में होने वाले संसदीय चुनाव से पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में हैट्रिक लगाएंगे और उसके चार माह बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की हैट्रिक लगेगी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोषणाएं उतनी ही करनी चाहिए, जितनी अपनी पोटली हो। अगर चादर से बाहर पैर पसारेंगे को कटोरा उठाना पड़ सकता है। पंजाब सरकार अब यही कर रही है। पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दीं और अब बजट नहीं होने का रोना रोकर केंद्र के सामने कटोरा लेकर खड़ी हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यह बात सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में वृद्धावस्था सम्मान समारोह में जनसंवाद के दौरान कही।
विज्ञापन
तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर गदगद सीएम ने कहा कि वह और पीएम नरेंद्र मोदी एक ही यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। वह यूनिवर्सिटी हेडगेवार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता मेरा परिवार है और परिवार में कोई कमजोर व्यक्ति हो जाता है तो सेवा का पहला हकदार वही होता है। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन उतनी ही दी जा रही जितनी बुजुर्ग पेंशन है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष मई में होने वाले संसदीय चुनाव से पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में हैट्रिक लगाएंगे और उसके चार माह बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की हैट्रिक लगेगी। उन्होंने कहा कि कई पड़ोसी राज्य के लोग यहां रिश्तेदारों के पास रहकर अपनी पेंशन यहां ही बनवाने के बाद पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब और यूपी के लोग भी यहां पेंशन ले रहे थे, जिसे काट दिया है। इस मौके पर सीएम ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सत्यापित डेटा के आधार पर सोनीपत जिले के तीन हजार पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन के वितरण की शुरुआत की।