फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sky bus charmed everybody in PPU

पीपीयू में स्काई बस ने सबको लुभाया

Tue, 29 Oct 2013 08:05 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
Sky bus charmed everybody in PPU
न जाम की समस्या और न ही प्रदूषण की दिक्कत। सफर सस्ता वह भी जमीन पर नहीं आसमान पर। भले ही वर्तमान में यह हिसार निवासियों को ख्वाब लगे मगर सैकड़ों लोगों ने इस योजना को देखा।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला हिसार में राजगढ़ रोड स्थित प्राणनाथ प्रणामी यूनिवर्स के विद्यार्थियों ने स्काई बस का मॉडल तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों ने स्काई बस को चला कर भी दिखाया।
विज्ञापन


स्काई बस का मॉडल हिमाचल के मनाली और दिल्ली में मेट्रो की तरह से प्रस्तावित विशेष मेट्रो बस की तरह ही था।

इसमें विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले पुलों के तले एक विशेष बस चलाने का प्रावधान है।

सिविल इंजीनियरिंग के एचओडी वीएस सागू ने बताया कि विद्यार्थियों ने बकायदा इस रेलवे प्रोजक्ट को तैयार करने वाली टीम से मुलाकात करके इस मॉडल को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े मॉडल के रुप में चर्चित स्काई बस का मॉडल सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों जितेन्द्र कुमार, संदीप, सुरेन्द्र, कमल, सचिन, सतपाल, मोनू, चन्द्र मोहन, रोहित,राहुल व राकेश ने करीब 13 दिन की अथक मेहनत से तैयार किया।
 प्राणनाथ प्रणामी यूनिवर्स के कार्यकारी निदेशक रविन्द्र सैनी ने कहा कि पीपीयू के विद्यार्थियों ने भविष्य की कल्पनाओं के रंग संजोए हैं।

यह न केवल भारत के भविष्य के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर है। इससे जाम व प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed