फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   six other accused got bail in jbt recruitment scam

जेबीटी भर्ती घोटाले में छह अन्य दोषियों को जमानत

Fri, 24 May 2013 05:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
six other accused got bail in jbt recruitment scam

जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में ओमप्रकाश चौटाला को जमानत मिलने के दो दिन बाद अन्य छह दोषियों को भी खराब सेहत के मद्देनजर हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है।

विज्ञापन


जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल ने बृहस्पतिवार को मामले में सजा काट रहे दोषियों मदन लाल कालरा, कृष्णा गुप्ता, जीत राम खोखर, कैलाश कौशिक, कांता शर्मा और अभिलाष कौर को छह सप्ताह की जमानत दे दी।
विज्ञापन


दोषियों को यह जमानत 25 हजार के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो-दो जमानतियों की शर्त पर दी गई है।

दूसरी ओर कोर्ट ने रक्षा जिंदल की अंतरिम जमानत की अवधि छह सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।

मामले में सजा काट रहे पांच अन्य आरोपियों ने भी खराब सेहत का हवाला देकर जमानत याचिका दायर की है।

कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से इन लोगों की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed