{"_id":"69df8abaf11887bb3c0c1631","slug":"six-labourers-injured-in-an-accident-at-an-under-construction-house-in-ambala-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: लेंटर डालने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बल्ली खिसकने से 6 मजदूर दबे; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: लेंटर डालने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बल्ली खिसकने से 6 मजदूर दबे; मची चीख पुकार
Wed, 15 Apr 2026 06:25 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:25 PM IST
सार
हादसे के वक्त मौके पर करीब 8 से 10 मजदूर व मिस्त्री काम कर रहे थे। मलबे में दबे घायलों को साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
साहा-शहजादपुर रोड स्थित संदीप वेल्डिंग वर्कशॉप के पास एक निर्माणाधीन दुकान में लेंटर डालते समय बुधवार दोपहर 4 बजे एक बड़ा हादसा पेश आया। लेंटर के नीचे लगा रखी एक बल्ली अचानक खिसकने के कारण लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में छह मजदूर दब गए जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के वक्त मौके पर करीब 8 से 10 मजदूर व मिस्त्री काम कर रहे थे। मलबे में दबे घायलों को साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में हेमा माजरा गांव निवासी रवि (26), राजाराम (24) व विपिन कुमार (26) को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि दो अन्य मजदूरों को मुलाना एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
चीख-पुकार के बीच निकाला गया बाहर
ठेकेदार रामचरण ने बताया कि करीब 7 से 8 मजदूरों के साथ शहजादपुर रोड पर लेंटर डालने का काम करवा रहा था। लेंटर का काम लगभग खत्म होने वाला था कि ढांचा गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से तीन को कैंट के नागरिक अस्पताल तो दो को मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
