{"_id":"698cc3df985974ba6709b0ca","slug":"simaran-was-murdered-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152913-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में खुलासा: सुनील ने पहले सिमरन के साथ पी थी शराब, फिर घोंट दिया गला; 6 माह पहले हुई थी मुलाकात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में खुलासा: सुनील ने पहले सिमरन के साथ पी थी शराब, फिर घोंट दिया गला; 6 माह पहले हुई थी मुलाकात
Thu, 12 Feb 2026 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:22 AM IST
सार
सिमरन ने सुनील से मोबाइल पर बातचीत करनी बंद कर दी थी। दोनों के परिवार को उनके रिश्ते का पता चल गया था। सिमरन की मौसी रणजीत कौर ने सुनील के भाई को फोन करके उसे समझाने के लिए कहा था, लेकिन सुनील फिर भी नहीं माना।
विज्ञापन
मृतका सिमरन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिमरन की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सुनील ने फंदे से लटककर जान दी थी। सोमवार रात को सिमरन व सुनील ने एक साथ शराब पी थी। दोनों के खून में अल्कोहल की मात्रा मिली है। नागरिक अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सिमरन के गले पर निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई थी। सिमरन के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के बोर्ड ने किया। बोर्ड में डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. सहबाज व डॉ. रामकिशन दहिया शामिल थे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने शव का विसरा तैयार किया है, जिसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट केे आने पर ही सिमरन की मौत का असल कारण का पता चल सकेगा। इस मामले में अब तक की जांच में यह साफ हुआ है कि सिमरन की सुनील से मुलाकात रतिया में हुई थी। सुनील रतिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि सुनील ने छह माह पहले अपने परिजनों से झूठ बोला कि वह नौकरी करने दुबई जा रहा है। दुबई जाने के बजाय वह रतिया में काम करने लगा। इसका पता चलने पर परिजन उसे वापस जींद ले आए।
विज्ञापन
सिमरन ने सुनील से मोबाइल पर बातचीत करनी बंद कर दी थी। दोनों के परिवार को उनके रिश्ते का पता चल गया था। सिमरन की मौसी रणजीत कौर ने सुनील के भाई को फोन करके उसे समझाने के लिए कहा था, लेकिन सुनील फिर भी नहीं माना। सोमवार को सुनील बिना किसी को बताए जींद से सिरसा पहुंचा। उसने फोन करके सिमरन को बताया कि वह रात तक सिरसा पहुंच जाएगा। रात 12 बजे जिस बिल्डिंग में सिमरन रह रही थी, वहां पहुंचा। सिमरन ने गेट खोला। इसके बाद दोनों ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में चले गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, वहां शराब पीने के बाद सुनील व सिमरन के बीच झगड़ा हुआ। सिमरन जब बेड पर सो गई, तब सुनील ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। नशे में होने के कारण सिमरन बचाव में कुछ नहीं कर पाई। इसके बाद सुनील ने सिमरन के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।