फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Military personnel's father murdered in village Pipli

Sirsa News: गांव पिपली में सैन्य कर्मी के पिता की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से हमला

Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कालांवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कालांवाली (हरियाणा) Updated Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
सार

मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सिर पर किसी लाठी या अन्य चीज से वार किया गया है। जिस कारण केवल सिंह की मौत हुई है।

विज्ञापन
Military personnel's father murdered in village Pipli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सिरसा के गांव पिपली में शुक्रवार देर रात को घर में सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग केवल सिंह की अज्ञात लोगों ने सिर पर भारी वस्तु से हमलाकर हत्या कर दी। सुबह जब मृतक की पत्नी उठी तो उसने आंगन में केवल सिंह को मरा हुआ पाया। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आए और पुलिस को सूचित किया। केवल सिंह का एक बेटा सेना में है व एक बेटा बठिंडा में रहता है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के भतीजे जगविंद्र ने बताया कि केवल सिंह पहले गांव में चौकीदार था। उसके दो बेटे एक बेटी है। एक बेटा फौज में है, जम्मू-कश्मीर में उसकी ड्यूटी है। दूसरा बेटा बठिंडा में है। घर पर पति-पत्नी दोनों रहते थे। शुक्रवार रात को किसी ने हमला कर केवल सिंह की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मुख्य गेट खोलकर भाग गए।
विज्ञापन


सुबह जब मृतक की पत्नी अपने कमरे से बाहर आई तो उसने केवल सिंह को लहूलुहान हालत में मृत पाया। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। केवल सिंह का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल सिंह का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सिर पर किसी लाठी या अन्य चीज से वार किया गया है। जिस कारण केवल सिंह की मौत हुई है। इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - रामफल, एसएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed