{"_id":"6346fea862f2cd34c7197ada","slug":"head-constable-arrested-for-taking-bribe-of-85-thousand-in-lieu-of-recruitment-of-home-guard-volunteer-sirsa-news-hsr6444497152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: होमगार्ड वालंटियर भर्ती कराने की एवज में 85 हजार की रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: होमगार्ड वालंटियर भर्ती कराने की एवज में 85 हजार की रिश्वत लेता हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
Wed, 12 Oct 2022 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:21 PM IST
सार
घूसखोर हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। होमगार्ड विभाग के दो कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरसा में हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार शाम हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल प्रभुदयाल को होमगार्ड वालंटियर भर्ती कराने के एवज में 85 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में होमगार्ड विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी शिकायत में शामिल किया गया है। तीनों आरोपी सिरसा जिले में तैनात हैं।
जिले के टिकरी गांव निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी एचसी और सह-आरोपी प्रदेश के होमगार्ड विभाग में उसे होमगार्ड वालंटियर भर्ती कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक टीम गठित कर छापा मारकर आरोपी हेड कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि एक लाख रुपये में डील हुई थी। 15 हजार रुपये का भुगतान पहले किया जा चुका है। बुधवार को 85 हजार रुपये लेकर बरनाला रोड पर बुलाया था। यहां मौके पर ही रंगेहाथ एक आरोपी हेड कांस्टेबल प्रभुदयाल को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
500-500 के नोट बरामद हुए हैं। टीम का नेतृत्व डीएसपी शरीफ सिंह ने किया। इस टीम में उनके अलावा हरजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह और विरसा सिंह शामिल हैं। विजिलेंस टीम में शामिल हरजीत सिंह ने बताया कि अभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।