{"_id":"56e1cbea4f1c1b60488b457a","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-gangrape-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपटा क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती फतेहाबाद जिले की रहने वाली है और कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल आई थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि वह फतेहाबाद जिले की रहने वाली है।
कुछ दिन पहले वह चौपटा स्थित ननिहाल आई हुई थी। नौ मार्च की रात करीब 12 बजे वह कमरे से उठकर शौचालय की तरफ जा रही थी कि अचानक एक युवक ने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। दो अन्य युवक शौचालय के पास छुपकर बैठे थे। तीनों युवक उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।
युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वाले उसे महिला थाना ले आए। पुलिस ने मेडिकल जांच करवाने के उपरांत महिला अधिवक्ता समक्ष उसके बयान दर्ज किए। महिला थाना प्रभारी सीमा देवी का कहना है कि युवती के बयानों के आधार पर एक नाम जद व दो अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी गोकुल निवासी तरकांवाली को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।