फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Accident, Death, Bike Accident

ऑफ थी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइट, बाइक सवार तीन कुचले, दो की मौत

Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Accident, Death, Bike Accident
प्रतीकात्‍मक - फोटो : Bureau

गांव मौजगढ़ के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जाती है। डबवाली के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को ओढ़ां निवासी सुरेंद्र (20), भागीरथ (35) तथा हनुमान (30) एक बाइक पर सवार होकर मटदादू की ओर जा रहे थे। बाइक को सुरेंद्र चला रहा था। गांव मौजगढ़ के नजदीक सामने से आई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर दे मारी। ट्रैक्टर की लाइट ऑफ थी।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। तीनों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया। भागीरथ तथा सुरेंद्र को बेहतर उपचार के लिए सिरसा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा के सरकारी अस्पताल में भागीरथ की मौत हो गई। ओढ़ां निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह बाइक के पीछे चल रहा था। वे गांव लखुआना में बन रहे खाद के गोदाम में मजदूरी करके वापस ओढ़ां लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।


ट्रैक्टर की लाइट ऑफ थी। ओढ़ां निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसके भाई हनुमान की शादी छह माह पूर्व ही ढुढियांवाली में हुई थी। उसके पिता महावीर की मौत सत्रह साल पहले हो गई थी। उसकी मां संतरो देवी ने मेहनत-मजदूरी करके उन्हें पाला। वह भी मजदूरी करता है। सदर थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके वारिसों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed