{"_id":"66f90c62bdd4e7ad9f06e522","slug":"assam-cm-himanta-biswa-said-in-sonipat-hooda-is-right-congress-is-coming-but-not-in-haryana-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: असम के CM हेमंत बिस्वा बोले- हुड्डा का कहना सही कांग्रेस आ रही है, लेकिन हरियाणा में नहीं, इटली में..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: असम के CM हेमंत बिस्वा बोले- हुड्डा का कहना सही कांग्रेस आ रही है, लेकिन हरियाणा में नहीं, इटली में..
Sun, 29 Sep 2024 01:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:44 PM IST
सार
सोनीपत में असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा में बेशक हम सीट हारें, लेकिन विधानसभा में भाजपा को आशीर्वाद देने का काम करें। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस का गारंटी पंक्चर टायर की तरह है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : संवाद
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को बदलने के नाम पर किसानों व अन्य वर्गों को झूठ बोलने का काम किया है। जनता ने मां-बेटे सोनिया व राहुल के सरकार बनाने के सपनों पर पानी फेर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव में बाप-बेटे का काम नहीं चलेगा। हुड्डा जी का कहना सही है कांग्रेस आ रही है, लेकिन हरियाणा में नहीं, इटली में आ रही है।
विज्ञापन
हेमंत बिस्वा सरमा, भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के साथ रविवार को सोनीपत के सेक्टर-14 में आयोजित जनसभा को किया संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी थोड़ी तंग है, लेकिन आपको सुनना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सरमा ने भाषण की शुरुआत शहीदों को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर रक्षा में बलिदान देने वाले हरियाणा को प्रणाम और इस धरती के वीरों को वह नमन करते हैं। सरमा ने कहा कि लोकसभा में बेशक हम सीट हारें, लेकिन विधानसभा में भाजपा को आशीर्वाद देने का काम करें। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस का गारंटी पंक्चर टायर की तरह है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरेंद्र पंवार के भी सोनिया के साथ-साथ दो-दो नाम है। वह सोनीपत को मिनी बांग्लादेश व पाकिस्तान बना देंगे। इजरायल-फिलिस्तीन में युद्ध चल रहा है और फिलिस्तीन के कमांडर की मौत पर जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती चुनाव में प्रचार-प्रसार नहीं कर रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान को लेकर घूमते हैं और अमेरिका में जाकर बोलते हैं। शेड्यूल कास्ट का आरक्षण खत्म की बात करते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अग्निवीर पर भी अमित शाह ने जो बयान दिया, वह महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ दोस्ती करके धारा 370 लाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह देश एक विधान एक झंडे के साथ चलेगा। हम भारतीय फिर से धारा 370 लागू नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने बाबर को पाल कर रखा है, वरना यह बाबर कब से खत्म हो जाते। देश में जो छोटे बाबर हैं, उनको धक्का दे देकर देश से बाहर निकलना है। राहुल जब असम में आए तो 700 मदरसा बंद किए तो उन्होंने सवाल पूछा, मैंने जवाब दिया कि सब बंद कर देंगे। हमारे देश के युवा पढ़ाई करेंगे, इंजिनियर बनेंगे व डॉक्टर बनेंगे, न कि मदरसे खुलेंगे। नरेंद्र मोदी के राज में जो भी घोषणाएं हुई, वह पूरी हुई हैं।