{"_id":"07dd0e61c1e6b77db719eb2bc61a6833","slug":"sirsa-market-committee-secretary-against-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ प्रदर्शन
सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की भारी आवक के चलते हुए हरियाणा के जिला सिरसा के जनता भवन रोड एक ओर की सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद हो चुका है।
इसी के लिए क्षेत्र के दुकानदारों ने मंगलवार को जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दुकानदार आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष को साथ लेकर मार्केट कमेटी सचिव से मिले।
सचिव ने मौके का मुआयना कर दो-तीन घंटे में रास्ता खाली करवाने का आश्वासन देकर दुकानदारों को शंात किया।
जनता भवन रोड के दुकानदार नत्थूराम, प्रहलाद राय, विनोद कुमार, मेवा सिंह, मीठू सिंह, दीपू, राकेश, प्रदीप और खरैती लाल ने बताया कि वे जनता भवन पर दुकानें चलाते हैं।
उनकी दुकानों के आगे पूरी सड़क पर धान की ढेरियां व बोरियां लगी हुई हैं। इसके चलते दुकानों के आगे का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
उन्होंने कहा कि इससे ग्राहक आना तो दूर की बात है वे पैदल भी नहीं निकल सकते। उन्होंने कहा कि जब भी धान व गेहूं का सीजन आता है तो दो माह तक उनकी दुकानदारी बिल्कुल बंद हो जाती है। इसी के लिए दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने इस रोष स्वरूप मार्केट कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। दुकानदारों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मिंचनाबादी मौके पर पहुंचे तथा दुकानदारों के साथ मार्केट कमेटी पहुंचे।
जहां उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मिढा से बात कर अपनी समस्या बताई, जिस पर सचिव ने मौका देखाकर वहां लगी धान की ढेरियों को इकट्ठा करवाकर दो-तीन घंटे में दुकानदारों के लिए रास्ता बनाने की बात कही। इसके बाद दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में यातायात बहाल कर दिया गया।