{"_id":"669128db0197e9a94b0bdfda","slug":"school-van-accident-in-rewari-children-suffered-minor-injuries-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई, रेवाड़ी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई, रेवाड़ी की घटना
Fri, 12 Jul 2024 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:34 PM IST
सार
रेवाड़ी में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन हादसे का शिकार हो गई। वैन सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक समेत बच्चों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। जब यह हादसा हुआ तो वैन में आठ बच्चे सवार थे। सड़क पर अचानक से आई एक गाय को बचाने के चक्कर में स्कूल वैन सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं उन्हें हल्की चोटें आई हैं। वहीं टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
गांव सुमाखेड़ा स्थित इंडियाना पब्लिक स्कूल की वैन दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए रेवाड़ी शहर के बाईपास पर पहुंची। वैन में 8 स्कूली बच्चे सवार थे। जैसे ही गाड़ी सनसिटी के पास पहुंची तो सामने से एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ड्राइवर संतुलन खो बैठा और वैन सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की वर्ना कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर लगते ही कैब में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
बाईपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत सभी बच्चों को कैब से बाहर निकाला। हादसे में कैब के ड्राइवर के अलावा स्कूली बच्चों को भी चोटें आई। घायल बच्चे और कैब ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर है। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं।