फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The move away Dal , the BJP has lost quorum eating

इनेलो ने चली चाल, भाजपा कोरम से खा गई मात 

Thu, 10 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 10 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 The move away Dal , the BJP has lost quorum eating
जिला परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद की प्रधानी को कब्जाने में सत्ताधारी भाजपा को पसीना आ रहा है। आखिरकार वही हुआ, जिसकी आशंका थी। बुधवार को जिप प्रधान चुनने के लिए बुलाई गई बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण बेनतीजा रही। भाजपा पार्षद और प्रधान पद के दावेदार बलराज कुंडू अपने साथ 8 पार्षदों को लेकर जिला विकास भवन में तय समय पर पहुंच तो गए, लेकिन प्रधानी की कुर्सी फिलहाल के लिए उनसे दूर खिसक गई।
विज्ञापन


मंगलवार को ही कोरम पूरा नहीं होने देने की घोषणा करने वाले इनेलो पार्षद सतीश भालौठ ने कुंडू का इंतजार बढ़ा दिया। भालौठ ने पहले ही दावा कर दिया था कि उन समेत 5 पार्षद बैठक में नहीं आएंगे। ऐसे में कोरम पूरा करने के लिए भाजपा 10 पार्षद नहीं जुटा पाई और चुनाव टल गया और एक सदस्य की कमी से भाजपा मात खा गई। एडीसी अमित खत्री ने चुनाव स्थगित करने की बात कह अगली बैठक के लिए 14 मार्च की तारीख की घोषणा की। घंटे भर इंतजार के बाद पार्षद और अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन


इससे पहले, बुधवार सुबह 11 बजे भाजपा नेता बलराज कुंडू अपने साथ अन्य आठ सदस्यों को लेकर पहुंचे। उनके साथ वार्ड एक से रितु, वार्ड दो से रजीत, वार्ड छह से रिंकू, वार्ड आठ से नवीन मलिक, वार्ड नौ से दिनेश, वार्ड दस से जेपी भाली, वार्ड 11 से राजेंद्र कुमार, वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी पहुंचे। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ एन. एस. धनखड़ कोरम पूरा करने के लिए अन्य सदस्यों का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे तक भी कोरम पूरा करने के लिए सदस्य नहीं पहुंचा तो एडीसी ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 को नहीं करना होगा कोरम का इंतजार
14 मार्च को प्रधान चुनने के लिए होने वाली दूसरी बैठक में कोरम पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नियमानुसार दूसरी बैठक में जितने भी सदस्य आएंगे, उतने ही मौजूदा सदस्यों में से प्रधान और उपप्रधान चुन लेंगे। अगर दूसरी बैठक में एक ही सदस्य शामिल होता है और वह प्रधानी का दावा करता है तो उसे प्रधान भी घोषित किया जा सकता है।

कलानौर-लाखनमाजरा को मिले प्रधान, महम में सियासत हावी
जिप की बैठक बेनतीजा रही तो महम ब्लॉक समिति की बैठक में हंगामा हो गया। यहां भी कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रधान का चुनाव नहीं हो सका। वहीं, कलानौर और लाखनमाजरा ब्लॉक को नए प्रधान मिल गए। कलानौर में भाजपा की सुदेश ने परचम लहराया है तो लाखनमाजरा में सुरेश ने जीत दर्ज की। महम ब्लॉक में अगली बैठक कब होगी, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। 


रोहतक में 15 तो सांपला में 17 मार्च को चुनाव
बता दें कि मंगलवार को रोहतक और सांपला ब्लॉक का चुनाव नहीं हो सका था। अब रोहतक ब्लॉक के बीडीओ राकेश संधू ने प्रधान व उप प्रधान का चुनाव कराने के लिए दूसरी बैठक की तारीख 15 मार्च तय की है। सांपला में 17 मार्च को बैठक होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed