फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SC candidate won from general seat in Rithal Phogat, uproar of villagers

Rohtak: रिठाल फौगाट में सामान्य सीट से जीते एससी प्रत्याशी, ग्रामीणों ने किया हंगामा, दोबारा मतगणना पर अड़े

Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

रात 10 बजे तक विवाद चलता रहा। डीएसपी मौके पर पहुंचे और कहा कि मतदान के समय आपत्ति क्यों नहीं दर्ज करवाई। ग्रामीण डीसी से भी मिलने पहुंचे व गलत वोटों की जांच की मांग की।  

विज्ञापन
SC candidate won from general seat in Rithal Phogat, uproar of villagers
गांव में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिले के गांव रिठाल फौगाट में उस समय हंगामा हो गया, जबकि चुनाव अधिकारी ने एससी समुदाय के प्रत्याशी काम सिंह को 51 वोटों से विजेता घोषित कर दिया। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी बलराम सिंह दोबारा मतगणना की मांग पर अड़े गए। चुनाव अधिकारियों को स्कूल से निकलने से रोक दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी यशपाल खटाना व एक्सईएन रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। आखिर में बलराम सिंह व समर्थकों ने डीसी से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


रोहतक खंड के गांव रिठाल फौगाट की आबादी 6201 है, जिसमें एससी समुदाय की जनसंख्या 1044 व बीसी समुदाय की 1807 है। पंचायत चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें सात प्रत्याशी अनिल कुमार, आनंद प्रकाश, उमेद सिंह, बिट्टू, बलराम, रामकुमार व सतबीर सामान्य समुदाय हैं, जबकि काम सिंह एससी समुदाय से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद मतगणना हुुई तो काम सिंह को सबसे ज्यादा 885 वोट मिली, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बलराम को 854 वोट मिले। चुनाव अधिकार ने काम सिंह को 51 वोटों के अंतर से विजेता घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने रोकी मतगणना पार्टी, मृतकों की वोट डालने का आरोप
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विवाद खड़ा हो गया। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी बलराम व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि काम सिंह के पक्ष में मृतक लोगों की भी गलत ढंग से वोट डाली गई हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच करवाई जाए। साथ ही चुनाव परिणाम घोषित न किया जाए। स्कूल से मतगणना पार्टी को बाहर नहीं आने दिया गया। सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र व यशपाल खटाना मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद चुनाव टीम व अधिकारी रोहतक लौट आए।

मृतकों की वोट भी डाली गई, डीसी से मिलेंगे
चुनाव अधिकारी ने काम सिंह को 51 वोटों से विजयी बताया है, जबकि काम सिंह के पक्ष में गलत तरीके से वोट डाली गई हैं। कई ऐसे लोगों की वोट भी डाली गई हैं, जो मृत हैं। चुनाव परिणाम घोषित करने से पहले जांच करवाई जाए। वे डीसी यशपाल से मिलेंगे। -बलराम सिंह, दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी


काम सिंह को विजेता घोषित कर दिया है। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी का कहना था कि गलत तरीके से वोट डाली गई हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इस तरह के आरोप का कोई औचित्य नहीं है। मतदान के समय ही चुनावी एजेंट को आपत्ति दर्ज करानी चाहिये थी। -डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed