फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak STF arrested accused of robbery in Rewari nine months ago

Rohtak: रेवाड़ी में पांच करोड़ की लूट का आरोपी चढ़ा Rohtak STF के हत्थे, MP का है आरोपी, एक लाख का था इनाम

Sat, 14 Jan 2023 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 12:50 PM IST
सार

एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के कंटेनर चालक को अगवा कर 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे गए थे। दीपक ने अपने सात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Rohtak STF arrested accused of robbery in Rewari nine months ago
एसटीएफ की पकड़ में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक एसटीएफ ने रेवाड़ी में नौ माह पहले पांच करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव टोंक कलां निवासी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। 28 अक्तूबर को एसटीएफ रोहतक की टीम दीपक नाम के आरोपी को काबू कर चुकी है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। आरोपी लोकेंद्र को एसटीएफ ने रेवाड़ी पुलिस की धारूहेड़ा सीआईए टीम को सौंप दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के कंटेनर चालक को अगवा कर 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे गए थे। दीपक ने अपने सात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कसौला थाने में अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने अक्तूबर 2022 में मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव टोंक कलां निवासी दीपक को काबू किया था। अब दूसरा आरोपी लोकेंद्र हाथ आया है।  लोकेन्द्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 2, सेक्टर 8, बावल के कंटेनर के चालक को अगवा कर लिया था। साथ ही कंटेनर से 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे थे। इस संबंध में रेवाड़ी के कसौला थाने में केस दर्ज है। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सीआईए धारूहेड़ा को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed