{"_id":"659efa90965113a0ee0fd0ca","slug":"passenger-train-runs-for-platform-not-for-passengers-rohtak-news-c-17-roh1020-334839-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यात्रियों के लिए नहीं, प्लेटफार्म के लिए चली पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यात्रियों के लिए नहीं, प्लेटफार्म के लिए चली पैसेंजर ट्रेन
Thu, 11 Jan 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:44 AM IST
सार
रोहतक से रेवाड़ी के लिए दो ट्रेनें हैं। पहली ट्रेन शाम को 5:30 बजे रेवाड़ी जाती है। यह पैसेंजर ट्रेन है। दूसरी ट्रेन चंडीगढ़-जयपुर वाया रोहतक-रेवाड़ी है। यह रात 1:30 बजे रेवाड़ी जाती है।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ रही ठंड और कोहरे के कारण रेलवे ने ज्यादातर ट्रेनों को रद्द किया है, लेकिन रोहतक से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रात के समय चलाने के कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की मांग है कि इस ट्रेन को दिन के समय चलाया जाए, ताकि यात्री बिना रुकावट के रेवाड़ी तक सफर कर सके। रात को ऑटो न मिलने के कारण परिवार के एक सदस्य को स्टेशन छोड़ने आना पड़ता है। इससे ठंड में परिवार के सदस्य को भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
रोहतक जंक्शन से इससे पहले खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन उसका 86 दिन का पीरियड पूरा होने के बाद 1 जनवरी से ट्रेन को बंद कर दिया गया। क्योंकि बढ़ती ठंड में कोहरे के कारण यात्रियों की संख्या कम होती चली गई। इससे रेलवे के राजस्व को भी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
इसी के साथ दैनिक यात्रियों और अन्य यात्रियों को भी खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन का फायदा मिल रहा था, लेकिन रेलवे द्वारा 10 जनवरी को शुरू की गई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन समय सारिणी का पता लगा तो यात्रियों में मायूसी छा गई। यह ट्रेन रेवाड़ी से रोहतक रात 1:30 बजे आती है और 2:30 बजे वापस जाती है।
विज्ञापन
रेवाड़ी से रात 1:30 बजे आती है और 2:30 बजे जाती है ट्रेन
यह पैसेंजर ट्रेन रेवाड़ी से रोहतक रात 1:30 बजे आती है और वापस 2:30 बजे जाती है। रोहतक से रेवाड़ी के लिए दो ट्रेनें हैं। पहली ट्रेन शाम को 5:30 बजे रेवाड़ी जाती है। यह पैसेंजर ट्रेन है। दूसरी ट्रेन चंडीगढ़-जयपुर वाया रोहतक-रेवाड़ी है। यह रात 1:30 बजे रेवाड़ी जाती है।
यह बोले यात्री...
रेवाड़ी की तरफ जाने वाली ट्रेन शाम को 5:30 बजे भी जाती है, लेकिन रात को जाने वाली ट्रेन का समय दिन के समय होना चाहिए। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। - आशु जैन, यात्री
रोहतक में इंडस्ट्रियल एरिया बढ़ने के कारण नौकरी करने वाले लोगों में मजदूरों का आवागमन लगा रहता है, लेकिन ट्रेन का ठीक समय नहीं होने से उन्हें बसों व अन्य वाहनों की मदद से रेवाड़ी पहुंचना पड़ता है। - मोहित अरोड़ा, यात्री।
एजुकेशन हब और पीजीआई जैसे बड़े अस्पताल होने के बावजूद रेवाड़ी से अनेक मरीज व विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन ट्रेन की कमी के चलते उन्हें बसों का सहारा ही लेना पड़ रहा है। - दीनू सरोहा, यात्री।
एशिया की सबसे बड़ी शौरी मार्केट रोहतक में होने के कारण अलग-अलग जिलों से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं, लेकिन रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन की समय सारिणी ठीक न होने के कारण परेशान होना पड़ता है। - तन्मय, यात्री।