फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Firing in House at New Friends colony of Rohtak

Rohtak: पूर्व फौजी ने महिला को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sun, 13 Nov 2022 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

एक गोली महिला के पेट तो दूसरी कान के पीछे लगी है। आरोपी ने खुद को कान के पीछे गोली मारी। रात सवा एक बजे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में वारदात हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आठ घंटे बाद सुबह आठ बजे महिला ने फोन कर आईएमटी थाने में सूचना दी। 

विज्ञापन
Firing in House at New Friends colony of Rohtak
रोहतक में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक शहर की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी झज्जर जिले के गांव धौड़ निवासी कुलदीप (55) ने शनिवार रात करीब सवा एक बजे विवाद होने पर पहले एक महिला को गोली मारी। इसके बाद खुद सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें महिला घायल होकर जमीन पर गिरते और कागज पर कुछ लिखते दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


आठ घंटे बाद महिला को जब होश आया तो उसने रविवार सुबह आठ बजे खुद के मोबाइल से कॉल करके आईएमटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सिर व पेट में गोली लगने से घायल महिला को पीजीआई के आईसीयू में दाखिल कराया।
विज्ञापन


जहां, डॉक्टर ऑपरेशन करके गोलियां निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व फौजी ने दो गोली महिला और एक गोली खुद को मारी। पहली गोली महिला के पेट और दूसरी कान के पीछे लगी, जबकि खुद को दाईं तरफ कनपटी पर सटा कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने बताया कि रविवार सुबह एक महिला का फोन आया, जो लड़खड़ाती आवाज में बोली। महिला ने कहा कि वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कुलदीप के मकान पर आई हुई थी। रात में कुलदीप ने उसे गोली मारकर खुद को गोली मार ली। कुलदीप की मौत हो गई है और वह घायल है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को पीजीआई में दाखिल कराया। महिला को एक गोली कान के पीछे सिर में व दूसरी पेट में लगी थी। जबकि कुलदीप दम तोड़ चुका था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। मौके पर पुलिस को एक कागज मिला, जिस पर पेन से लिखा था कि कुलदीप ने गोली मारी। दोपहर बाद झज्जर के दौड़ गांव से कुलदीप के परिजन रोहतक पहुंचे, जहां पुलिस ने उनको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई और शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

महिला भागने लगी तो कुलदीप ने मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, कैमरे में मिली फुटेज में रात सवा एक बजे महिला व मृतक के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान महिला बचने के लिए दरवाजे की तरफ भागती है। इसके बाद तुरंत वह गोली लगने के कारण गिरते दिखाई दे रही है, लेकिन जहां कुलदीप खड़ा है वहां सीसीटीवी कैमरे की रेंज नहीं थी।

पत्नी से चल रहा था तलाक का केस
पुलिस को जांच में पता चला है कि कुलदीप का अपना परिवार है, लेकिन उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। वह मकान बनाकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रोहतक में रह रहा था। रविवार को घटना की सूचना पाकर कुलदीप की पत्नी व परिवार के अन्य लोग रोहतक पहुंचे। पुलिस ने घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में महिला गोली लगने से जमीन पर गिरती दिखाई दे रही है। इसके बाद कुलदीप गोली लगने से गिर गया। महिला किसी तरह उठती है और गैलरी में आकर एक नोटपैड उठाती है। उस पर लिखती है कि कुलदीप ने खुद को गोली मारी, पहले महिला को गोली मारी। पुलिस को मिले नोटपैड पर खून भी लगा है।

14 अक्तूबर को हुआ था कुलदीप के साथ महिला के पति का झगड़ा, लूट का है केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दिवाली से पहले 20 अक्तूबर को कुलदीप ने आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि वह झज्जर जिले के गांव धौड़ का रहने वाला है। वर्तमान में बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रोहतक में रहता है। 12 अक्तूबर को एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ शाम करीब 6 बजे उसके घर पर आया। उसने बताया कि उसे दो दिन रोहतक में कुछ काम है। 14 अक्तूबर को सुबह नौ बजे घर पर अपनी पत्नी को छोड़कर वह चला गया। उसी दिन रात करीब 9 बजे वह व्यक्ति, उसका लड़का व दो अन्य आए। चारों ने घर में घुसते ही डंडों से हमला कर दिया। साथ ही लात व घुसे भी मारे। इसके बाद उसकी कार की चाबी छीन ली। साथ ही मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कार व उसमें रखे 47 हजार रुपये ले गए। गाड़ी में पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व कैंटीन का कार्ड भी था। उन्होंने जाते हुए धमकी दी कि अभी तो मारपीट करके छोड़ दिया है अगली बार जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व लूट का केस दर्ज किया था।

एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार, पति नहीं आया हाथ
पुलिस के मुताबिक 20 अक्तूबर को पूर्व फौजी कुलदीप ने महिला के पति सहित चार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व लूट का केस दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि उसका पति अभी हाथ नहीं आया था।

किराये पर रहे दो युवक नहीं मिले
मकान में ऊपरी मंजिल पर दो छात्र किराये पर रहते हैं। रविवार सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे नहीं मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान एकांत में है। घर के अंदर रहने वाले लोग बहुत कम बाहर निकलते थे। बताया जा रहा है कि सुबह युवकों ने जब महिला को खून से लथपथ देखा तो वे चले गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज, महिला द्वारा लिखे नोट और मौजूद साक्ष्यों के आधार पर साफ दिखाई दे रहा है कि कुलदीप ने पहले महिला पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है, लेकिन वे अभी आए नहीं हैं। महिला बेहोशी की हालत में है। - कैलाश चंद, थाना प्रभारी आईएमटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed