फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   UP Deputy CM Maurya roared in Rewa, Congress and India alliance on target

MP News: UP के डिप्टी CM मौर्य बोले- तराजू पर एक तरफ मोदी हों तो दूसरी तरफ 100 राहुल गांधी भी पड़ेंगे कम

Sun, 10 Sep 2023 10:42 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:42 AM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी ना तो वर्तमान है और ना ही भविष्य है। भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है।

विज्ञापन
UP Deputy CM Maurya roared in Rewa, Congress and India alliance on target
उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रीवा में थे, उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में भारतीय जानता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को रीवा पहुंची। यात्रा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 100 राहुल गांधी को एक तराजू पर बैठा दो और नरेंद्र मोदी जी को दूसरे पलड़ पर बैठा दो तो भी 100 राहुल हल्के पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि जनदर्शन यात्रा रीवा के सगरा से शुरू हुई और एनसीसी मैदान में सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा शहर में भ्रमण करते हुए सीधी जिले के लिए रवाना हो गई। सभा में केन्द्रीय स्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर सांसद रवि किशन, जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक अखबार में छपा था आप लोगों ने भी पढ़ा होगा कि एक देश एक चुनाव, उसमें कांग्रेसी बड़ा परेशान है कि अगर एक देश एक चुनाव हो गया तो क्या होगा। देश का पैसा बर्बाद होने से बच जाएगा तो गरीबों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अभी तो हमारे मोदी जी ने एक छोटा सा ट्रेलर दिखाया है, लेकिन तो अभी कांग्रेसियों को पूरी फिल्म दिखानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को हटाना विरोधियों के बस की बात नहीं
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के यहां छापा पड़ता है तो पूरी कांग्रेस और तथा कथित रूप से मोदी विरोधी ताकतें और गठबंधन पार्टी ऐसे चिल्लाने लगती हैं कि हमारे यह छापा क्यों पड़ रहा है। मौर्य ने कहा कि अरे जब भ्रष्टाचार तुमने किया है देश और प्रदेश को तुमने लुटा है तो क्या छापा किसी गरीब परिवार और किसी किसान के यहां पड़ेगा क्या। सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो चुके हैं, कहते हैं अपनों को बचाना है तो मोदी को हटाना है लेकिन मैंने कहा मोदी को हटाने की तुम्हारे बस की बात नहीं है। मोदी जी की ताकत देश के गरीब मजदूर किसान और यहां की जनता है, उसके दिल में मोदी जी हैं और मोदी जी के दिल में आप सब हो, उनको हटाने कि इनके बस की बात नहीं।

देश में कांग्रेस की सरकार तो फिर लागू होगी धारा 370
मौर्य ने कहा कि अगर आप लोग हम जैसे लोगों को सांसद बना कर केंद्र में नहीं भेजा होता तो क्या जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट पाती। कांग्रेसियों ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बन जाएगी तो फिर से धारा 370 लाएंगे। राहुल गांधी की जो नफरत की दुकान चल रही है इस दुकान को चलना चाहिए क्या। इस समय विदेश में है और भारत की बुराई कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी ना तो वर्तमान है और ना ही भविष्य है। भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है।


I.N.D.I.A गठबंधन पर बोले- चुनाव के पहले का गठबंधन 
मीडिया से बात करते उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है। हमारा 150 सीट के पार का जो नारा है उसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जुटा हुआ है साथ ही जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार का काम जन जन तक पहुंच रहा है। विपक्षी दल के इंडिया गठबंधन वाले सवाल पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले तक का है और इसका कोई भविष्य नही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed