फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, bawal, bussinessmen, investment, possibility

उद्योगपतियों ने बावल में तलाशी निवेश की संभावना

Wed, 09 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 09 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
rewari news, bawal, bussinessmen, investment, possibility
‌ तलाशी निवेश की संभावना - फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव के लीला होटल में चल रही हरियाणा हैपनिंग ग्लोबल इंवेस्टर मीट के दौरान यूएसए, चाइना एवं जापान सहित अन्य देशों के उद्योगपतियों ने बावल के आईएमटी का दौरा कर निवेश की संभावनाओं को टटोला। गुड़गांव से हेलीकॉप्टर में आए इन उद्यमियों ने हवा के साथ-साथ आईएमटी की खाक छानकर यहां उद्योगों की अनुकूलता का बारीकी से निरीक्षण किया। रेवाड़ी के लिए बड़ी बात यह है कि यहां आए उद्योगपतियों ने बावल को मानेसर से अच्छा माहौल बताया। वहीं इससे इतर यूएस से आए उद्योगपति अतूल वाही ने यहां पर दस हजार एकड़ जमीन की पर मैन्यूफेकचरिंग यूनिट लगाने की बात रखी। वाही ने कहा कि इससे यहां पर 80 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं यदि यह यूनिट यहां पर लग जाती है तो यह आईएमटी बावल की सबसे बड़ी यूनिट होगी। सोमवार को आए प्रतिनिधि मंडल में यूएसए बेस कंपनी जीइआइटीएसओ के सीइओ एवं प्रेजिडेंट अतूल वाही, कीरेमिक अलोय के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप टंडन, प्रांस थापर एवं मंगलवार को चाइना एवं जापान सहित कई अन्य देशों के उद्योगपतियों ने आईएमटी हवाई दौरा किया। बता दें कि बावल में कई बड़ी कंपनियां पहले से स्थापित हैं। बावल दिल्ली-मुंबई के लिए सीधा सड़क मार्ग से तो जोड़ ही रहा है। साथ ही बावल होकर फ्रेट कॉरिडोर का भी काम चल रहा है। रेवाड़ी जंक्शन भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में बावल में पहुंच और सामान लेकर दूसरी जगह जाना काफी सुगम है।
विज्ञापन


मिल सकता है एक लाख लोगों को रोजगार
इनके अलावा आधा दर्जन से अधिक देशों के उद्योगपतियों ने बावल आइएमटी का हवाई दौरा किया। एचएसआइडीसी के अधिकारियों ने बताया कि समीट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दौरा कर लौटे उद्योगपतियों ने भी बावल में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। आइएमटी में पहुंचने पर उद्योगपतियों का एचएसआईडीसी के एजीएम धर्मबीर राघव, मनैजर अशोक यादव, संदीप कुमार, डीएसपी सत्यपाल एवं कसौला थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने स्वागत किया तथा आइएमटी का दौरा कराया।
विज्ञापन


एचएसआईडीसी के एजीएम धर्मबीर राघव का कहना है कि आईएमटी पूरी तरह विकसित है। यहां पर 150 से ज्यादा बड़ी कंपनियां हैं। उद्योगपतियों ने मानेसर से अच्छा माहौल बताया है। यदि ये उद्योगपति यहां निवेश करते हैं कि जिले के बड़ी बात है। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed