फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   People hawking in Khadagwas will be banned

Rewari: खड़गवास में फेरी लगाने वाले व्यक्तियों पर होगी पाबंदी, सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
सार

सरपंच ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो एक प्रक्रिया के अंतर्गत व्यक्ति की पूर्ण जांच पड़ताल कर गांव के पंचायत से इन कार्यों के लिए गांव में फेरी लगाने के लिए लिखित में अनुमति के पश्चात ही उसे सहमति दी जा सकेगी।

विज्ञापन
People hawking in Khadagwas will be banned
गांव खड़गवास में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी के गांव खडगवास में रविवार को सरपंच बलराम एवं समाजसेवी सुबेदार विक्रम सिंह की अगुवाई में बैठक आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण हरियाणा में घटित हुई असामाजिक घटना की एक स्वर में निंदा करते हुए दोनों समुदायों से वर्षों से चली आ रही सामाजिक सद्भावना, समरसता एवं आपसी भाईचारे के साथ क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


बैठक में गांव खड़गवास में पूर्व में हुई चोरी एवं आपसी झगड़ों की समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गांव में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा घरेलू वस्तुओं को बेचने, गांव के पशुओं की खरीद फरोख्त या फेरी लगाने वाले व्यक्तियों पर पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान सरपंच ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो एक प्रक्रिया के अंतर्गत व्यक्ति की पूर्ण जांच पड़ताल कर गांव के पंचायत से इन कार्यों के लिए गांव में फेरी लगाने के लिए लिखित में अनुमति के पश्चात ही उसे सहमति दी जा सकेगी। ताकि गांव में हर तरह की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed