फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   revolt in Haryana Congress 'elevated'

हरियाणा कांग्रेस में बगावत 'बुलंद', सिर फुटोव्वल की स्थिति

Tue, 27 Aug 2013 01:18 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
revolt in Haryana Congress 'elevated'

हरियाणा में अब बगावत बस से बाहर होती जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जींद की बैठक में जो लोग विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन


उनके पास हथियार थे और वहां पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि जींद की बैठक में उनके पहुंचते ही वीरेंद्र सिंह जिंदाबाद और फूलचंद मुलाना, भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुर्दाबाद के नारे लगने लगे थे।
विज्ञापन


यमुनानगर में घुसते ही सैलजा समर्थक उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि विधायक राजपाल भूखड़ी ने तो हद ही कर दी। वे खुले तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने वाले इन नेताओं की मंशा यही है कि किसी भी तरह से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदले। जबकि हमारा ध्येय है कि हर जिले में पार्टी की बैठक कर लोगों को संबोधित किया जाए।

मुलाना ने विकास के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में समान रूप से विकास हुआ है।

चुनाव से पहले विरोधियों पर कार्रवाई से बच रहा हाईकमान

प्रदेश में जगह-जगह बैठकों में हो रहा प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का विरोध अब बड़ा मुद्दा हो गया है। कांग्रेस के अंदर मचे इस द्वंद को रोकने में पार्टी आलाकमान भी बेबस है।

पार्टी में रह कर विरोध करने वालों पर कार्रवाई करने में दिल्ली में बैठा केंद्रीय नेतृत्व भी हिचक रहा है। वहीं कार्रवाई न होने से प्रदेश नेतृत्व में भी निराशा छा रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस अब इस हालत में नहीं है कि विरोध करने वाले नेताओं पर कोई ठोस कार्रवाई कर सके। विरोध की शुरुआत अंबाला रिजर्व लोकसभा सीट से शुरू हुई।

जब कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पंचकूला में सैलजा समर्थक यह कहकर भिड़ गए कि पार्टी में दलितों की सुनवाई नहीं हो रही है।

जिसके बाद इस एक सप्ताह में मुलाना का तीन जगह विरोध हो चुका है। पंचकूला में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में विकास के मुद्दे पर सैलजा समर्थकों ने कहा कि विकास सैलजा करवा रही हैं।


वहीं यमुनानगर में सैलजा समर्थक मुलाना के सामने भिड़ गए। जिसके बाद जींद में हुई बैठक में भी मुलाना को जबर्दस्त विरोध झेलना पड़ा

हाईकमान ने कार्रवाई नहीं की तो माहौल और खराब होगा
मैने कई बार ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी के आला नेताओं को पत्र लिख दिया है, लेकिन पार्टी की आरे से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां तक कि किसी को नोटिस तक  जारी नहीं किया गया। अब इस बारे में यदि हाईकमान ने कोई कार्रवाई नहीं की तो माहौल और खराब होगा।
फूलचंद मुलाना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed