{"_id":"a5f370f07cc3e394cfe5f8b3d5650c97","slug":"repair-work-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ खर्च कर सुधारी जाएंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ खर्च कर सुधारी जाएंगी सड़कें
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांवों तक पहुंचने वाली सड़कों की सूरत बदलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस पर करीब 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। माहभर में अधिकतर सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को नए सिरे से तैयार कराने का प्रस्ताव बनाया है। इसमें सबसे अधिक खर्च बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा। इस क्षेत्र की सात प्रमुख सड़कों के लिए करीब पांच करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सड़कों को सुधारा जाएगा। इसके अलावा गुड़गांव से पटौदी होते हुए रेवाड़ी तक जाने वाली सड़क के लिए करीब 30 करोड़ रुपये पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस सड़क का 31 जनवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। बहादुरगढ़-गुड़गांव को जोड़ने के प्रमुख मार्ग पर बजघेड़ा की जर्जर सड़क को दोबारा से बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।
इस सड़क पर करीब तीन करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गुड़गांव-चंदू-बादली सड़क को चौड़ा व सुदृढ़ करके इसे दो लेन से बढ़ाकर चार लेन करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। गढ़ी हरसरू से चिलाना मंदिर तक बनाई गई सड़क का नए सिरे से निर्माण शुरू हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके तोमर ने बताया कि प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।
इन सड़कों पर बदलेगी सूरत
गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी
गुड़गांव बजघेड़ा छावला
बादशाहपुर से टीकली-गैरतपुर बास
गुड़गांव-फर्रूखनगर-वजीरपुर रोड़ से ढाणी चांदनगर तक
गुड़गांव से पलडा रोड
गुड़गांव से धमसपुर