{"_id":"a6b0c7da-d2a4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-case-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा देने के बहाने ले गई और किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा देने के बहाने ले गई और किया घिनौना काम
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर 10 ए थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पड़ोस के युवक पर बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामला गढ़ी गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत दी है कि गांव की रोशनी ने उससे 3000 रुपये उधार लिए थे। जब उसने उससे पैसे वापस मांगे तो वह सुधीर के घर से पैसे दिलाने का बहाना बनाकर उसे वहां ले गई।
विज्ञापन
वहां सुधीर उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर रोशनी के खिलाफ साजिश रचने और सुधीर के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। महिला की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।