फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rao inderjeet singh announce new party

इस नई पार्टी के ऐलान से हरियाणा कांग्रेस में भूचाल

Sun, 25 Aug 2013 07:55 AM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
rao inderjeet singh announce new party

हरियाणा सरकार व कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली को लेकर कटघरे में खड़ा करने वाले सांसद राव इन्द्रजीत सिंह की बेटी ने हरियाणा इंसाफ कांग्रेस राजनैतिक पार्टी का गठन करने का ऐलान करने पर प्रदेश की राजनीति में तूफान आ गया है।

विज्ञापन


नई पार्टी के गठन के बाद राव के पास चुनावों में जहां सारे विकल्प खुले हैं, वहीं राव की बेटी के कदम से कांग्रेस में राजनैतिक भूचाल आने के साथ दक्षिणी हरियाणा में सीएम का स्तुतिगान करने वाले कांग्रेसियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


भाजपा-हजकां गठबंधन भी नई पार्टी के ऐलान से सकते में आ गया है। अब देखना यह है कि चंडीगढ़ की कुर्सी पर राव की बेटी की इंसाफ कांग्रेस पहुंचती है या फिर उनके समर्थन से जीतने वाला दल कुर्सी पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुड़गांव के सांसद राव इन्द्रजीत सिंह लंबे समय से प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस पार्टी को सीएम की जेबी पार्टी घोषित कर चुके हैं।

3 मार्च का राव ने पटौदी में इंसाफ मंच बनाने की घोषणा कर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को अपनी मंशा से अवगत करा दिया था। राव की बेटी की पार्टी का ऐलान हुड्डा समर्थक उन नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है जो पिछले एक पखवाड़े से राव के बयानों को दूसरी पार्टी में जाने का बहाना बता रहे थे।

उधर भाजपा भी इस बात को लेकर आश्वस्त थी कि राव कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में आएंगे, लेकिन राव के नए राजनैतिक पैंतरे ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया है।

राव की हरियाणा इंसाफ कांग्रेस प्रदेश के उन नेताओं के लिए भी वरदान बनेगी जो इनेलो और भाजपा के विरोध की राजनीति करते हैं, लेकिन कांग्रेस में हुड्डा ने उनको उनके क्षेत्र की राजनीति में हाशिए पर धकेल दिया है।


राव की स्वच्छ राजनीति छवि के चलते अन्ना हजारे व रामदेव जैसे सामाजिक कार्यकर्त्ताओं का समर्थन भी उन्हे मिलेगा।
प्रदेश के बदले राजनैतिक माहौल में जहां भाजपा को अपने गठबंधन पर पुर्नविचार करना होगा, वहीं इनेलो को चंडीगढ़ की कुर्सी पाने के लिए राव से गठबंधन करने के पहल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed