फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rammay Haryana: People flocked to temples during the day, the state illuminated with Deeps at night

राममय हरियाणा: दिन में मंदिरों में झूमे लोग, रात में दीयो से रोशन हुआ प्रदेश, देर रात तक हुई आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 10:40 PM IST
सार

सीएम ने करनाल में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा, शाम को कबीर कुटीर में दीए जलाए। सारे मंत्री अपने इलाके के कार्यक्रम में शामिल हुए, रात में आतिशबाजी भी हुई। 

विज्ञापन
Rammay Haryana: People flocked to temples during the day, the state illuminated with Deeps at night
रोहतक में दीयों से लिखा जय श्री राम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर हरियाणा में भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। दिन में 10 हजार से ज्यादा मंदिरों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस आयोजन के बाद मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम ढलते ही मंदिरों में दीए प्रज्वलित किए गए। लोगों ने घरों को भी दीयों से रोशन किया। देर रात तक आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन

Rammay Haryana: People flocked to temples during the day, the state illuminated with Deeps at night
रामज्योति जलाते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखकर उनका मन भाव विभोर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rammay Haryana: People flocked to temples during the day, the state illuminated with Deeps at night
नारनौल में दीयों से लिखा श्री राम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज 22 जनवरी 2024 को एक नया सवेरा आया है। यह हर्ष और खुशी का दिन है। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता को हार्दिक बधाई दी। उसके बाद शाम को उन्होंने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में दीए जलाए। वहीं, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद में एक शोभा यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद वह हवन हवन यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे।


स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी स्थित अपने आवास पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। वहीं, हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी टोहाना में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एक समारोह में वह झूमते भी दिखे।

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य कमलेश ढांडा ने राजौंद के दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद स्थानीय लोगों के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। हरियाणा सरकार ने इस दिन के लिए आधे दिन की छुट्टी कर रखी थी।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या 
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला व प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं। इस दौरान कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी अयोध्या पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed