फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas

Ramlala Pran Pratishtha: हरियाणा में मनाई जा रही महादीपावली, दीयों से जगमग हो रहे नगर

Mon, 22 Jan 2024 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नारा दिया कि सौगंध हमारी पूरी हो गई है। मंदिर वहीं बनाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम मनोहर लाल बोले कि दुनिया के करोड़ों लोग इस खुशी में शामिल हैं, नए युग का आरंभ हो गया है।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas
कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर एक लाख 11 हजार दियों से जगमग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। वहीं हरियाणा में भी दिनभर हर्ष से इस दिन को मनाया गया, तो शाम होते ही दीपों से शहर-गांव जगमग नजर आने लगे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महादीपावली पर्व मनाया जा रहा है। सन्निहित सरोवर एक लाख 11 हजार दियों से जगमग हो उठा है। हरियाणा में वातावरण राम मय हो गया है। करनाल में सीएम ने दिन में पूजा की तो शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर के हुडा पार्क को एक लाख दीपों से सजाया गया। हुडा पार्क में अयोध्या जैसा नजारा शाम के समय देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas
पानीपत के प्राचीन श्री देवी मंदिर में दीये लगाती महिलाएं और पुरुष - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत में प्राचीन श्री देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीयों से सजा दिया है। इस दौरान देवी मंदिर को दीपावली की तरह सजाया गया है। रविवार से ही पानीपत नगरी राममय है। रविवार को यहां राम मंदिर के मॉडल के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। 

Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas
सोनीपत के श्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत के श्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए हैं। मंदिर पूरा दीयों से जगमग है। युवाओं ने दीप प्रज्वलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। सब राम भक्त बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas
नारनौल में दीयों से लिखा श्री राम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल में भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों ने जमकर खुशी मनाई। लोगों ने दीयों से गांव व शहरों को सजाया। भक्तों ने दीपों से श्री राम लिखा। वहीं कैथल के पेहोवा चौक पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की तरफ से भगवान राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके काफी संख्या में युवा और अन्य लोग भगवान राम के भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

Ramlala Pran Pratishtha: Cities and villages of Haryana lit up with Diyas
रामज्योति जलाते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि श्री रामज्योति प्रज्वलित करने की अत्यंत दिव्य व अलौकिक अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि पावन अयोध्या धाम में श्री रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर रामज्योति जला कर इस खुशी में उन सभी कर्मियों को सहभागी बनाया जो पूरे सेवाभाव से अपने कर्तव्य के लिए दृढ़ता से कार्य में लगे रहते हैं। उन्होंने इस दौरान लड्डू भी बांटे।

वहीं रेवाड़ी के सेक्टर एक स्थित मंदिर में लोगों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed