{"_id":"03793ff2-b819-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-in-a-jolly-mood","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राहुल जी! आपके चेहरे पर हल्की दाढ़ी बहुत जचती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राहुल जी! आपके चेहरे पर हल्की दाढ़ी बहुत जचती है'
दीपक शाही/पंचकूला
Updated Thu, 09 May 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंचकूला में बुधवार को बड़े ही बिंदास मूड में नजर आए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सेशन खत्म होने के बाद भी वह जॉली मूड में थे और उनके इस हावभाव को कांग्रेसियों ने फटाफट पढ़ लिया।
तभी तो पीसीसी सेशन खत्म होने के बाद राहुल जैसे ही बाहर निकले, कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश देवीनगर ने कहा ‘राहुल जी, आपके चेहरे पर हल्की दाढ़ी बहुत जचती है’।
राहुल के कदम आगे बढ़ रहे थे और बातचीत का सिलसिला भी चल साथ रहा था। तभी राहुल बोले- ‘हां, मगर थोड़ी चुभती है’।
बात अभी कुछ और बढ़ती, तभी एक अन्य कांग्रेसी ने कर्नाटक चुनाव परिणाम का मुद्दा छेड़ दिया। कांग्रेस की जीत पर राहुल उत्साहित तो थे ही, उन्होंने इसी बहाने नेताओं में जोश भी भर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच ओमप्रकाश ने फिर से अपनी पुरानी बातों का जिक्र छेड़ते हुए कहा- ‘राहुल जी, बात अधूरी रह गई थी’। राहुल ने फिर उस बात में दिलचस्पी दिखाई और कहा-‘जब दाढ़ी ज्यादा बढ़ जाती है तो मम्मी टोकने लगती हैं’।
विज्ञापन
जब दोबारा दाढ़ी की बात छिड़ी और राहुल ने दिलचस्पी दिखाई तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इसमें रुचि लेने लगे। उन्होंने कहा-‘हां, बड़ी दाढ़ी न रखें, लेकिन छोटी जरूर रखिए’।
मुख्यमंत्री ने यह बात क्या कही कि आसपास मौजूद वीरेंद्र सिंह, फूलचंद मुलाना, डा. केवी सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार ठहाका लगाया।
ओमप्रकाश की इस बात ने ऐसा रंग जमाया कि मुख्यमंत्री ने खुश होकर उन्हें अपनी सेवा दल की टोपी भेंट कर दी। इससे ओमप्रकाश भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने तुरंत वह टोपी पहन ली।
इसके बाद राहुल गाड़ी में बैठने लगे, तभी ओमप्रकाश देवीनगर ने फिर से कहा- ‘राहुल जी, दाढ़ी वालों का खास ख्याल रखा कीजिए’।
इस बात पर राहुल मुस्कुराए और गाड़ी आगे बढ़ गई। गौरतलब है कि राहुल जब भी दौरे पर कहीं जाते हैं तो वह क्लीन शेव की बजाए अपने चेहरे पर हल्की दाढ़ी रखते हैं।
पर्सनल बातें करने का नहीं मिला समय
सेशन इतना बड़ा और बिजी शेड्यूल का था कि किसी को भी राहुल से पर्सनल बात करने का समय ही नहीं मिला। आते ही उन्होंने सेशन शुरू कर दिया और सेशन खत्म होने के तुरंत बाद कुछ मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात करते हुए जाने की तैयारी में जुट गए।