{"_id":"6194794d63e6c808381cb537","slug":"prisoners-will-get-high-level-health-facilities-in-haryanas-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कैदियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय हेल्थ सुविधाएं, अंबाला-रोहतक और गुरुग्राम में विकसित हो रहा स्वास्थ्य ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कैदियों को मिलेंगी उच्च स्तरीय हेल्थ सुविधाएं, अंबाला-रोहतक और गुरुग्राम में विकसित हो रहा स्वास्थ्य ढांचा
Wed, 17 Nov 2021 09:09 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:09 AM IST
सार
हरियाणा की जेलों में जेल वार्डन के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। सरकार ओपन जेल पर काम कर रही है। कैदियों को जेलों में अब उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जेलों के अंदर अच्छी सुविधाएं कैदियों को मिले, सरकार इसके लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जेल मंत्री के अनुसार विभाग में सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जेल मंत्री रणजीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की जेलों में कैदियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार जेलों में अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए चिकित्सा ढांचा तैयार कर रही है। सामान्य रोगियों का उपचार जेलों के भीतर ही होगा। प्रथम चरण में अंबाला, रोहतक और गुरुग्राम की जेलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। जेल वार्डन के खाली पदों को जल्दी भरा जाएगा। जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि विभाग में सुधार किए जाएंगे। इसके लिए 44 विषयों की एक विस्तृत योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति आज हरियाणा में: स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा गांव सूई, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
फरीदाबाद व गुरुग्राम में ओपन जेल बनाने का काम चल रहा है। जल्दी इसकी विस्तृत कार्ययोजना साझा की जाएगी। ओपन जेल में कैदी कैसे रहेंगे, इसका खाका विभाग ने तैयार कर लिया है। रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बना रहे हैं, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। नूंह में नई जेल बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों को कर्नाटक, महाराष्ट्र व तमिलनाडु की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सुनवाई: सिद्घू के खिलाफ याचिका पर हरियाणा के एजी ने की सुनवाई, 25 नवंबर तक दस्तावेज उपलब्ध करवाने का याची को आदेश
वहां की तरह ही यहां की जेलों को बेस्ट बनाएंगे। सरकार जेलों को मॉडर्न बनाने का काम कर रही है, ताकि एनसीआर में हरियाणा का उदाहरण दिया जा सके। सेंट्रल जेल अंबाला में कुल क्षमता 1228 है, जबकि 1172 कैदी हैं। रोहतक में क्षमता 1300 है और कैदी 1622 रखे हुए हैं। गुरुग्राम जेल की क्षमता 2412 की है, जबकि कैदी 2791 बंद हैं। पूरे प्रदेश की जेलों की क्षमता 19306 कैदियों की है, लेकिन इनमें 21709 कैदी रखे हुए हैं।