{"_id":"68c14b61a1a8032ab923b8eed7e74211","slug":"prisoner-s-argument","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी के दौरान कैदी आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी के दौरान कैदी आपस में भिड़े
अमर उजाला पलवल
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से पलवल अदालत में पेशी पर लाए गए कैदी खरजा में आपस में भिड़ गए। इस दौरान चार कैदियों को चोटें आई हैं। आपस में भिडे़ कैदियों का मामला थाना पुलिस कैंप ने दर्ज किया है। मारपीट करने पर पुलिस ने चार कैदियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कैंप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या और झगडे़ जैसे संगीन मामलों में जेल में बंद कैदियों को नीमका व भौंडसी जेल से जिला अदालत में पेशी पर लाया गया था। कैदियों को गाड़ी से उतार कर दोनों जेलों से लाए गए कैदियों को यहां खरजा में एक साथ बंद कर दिया गया। खरजा में बंदी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कैदी आपस में भिड़ गए। खरजा में काफी देर तक मारपीट होती रही। मारपीट को लेकर पुलिस ने सभी कैदियों को अलग-अलग कर दिया।
विज्ञापन
सूचना थाना पुलिस कैंप को दी। थाना पुलिस कैंप प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि छपरौला निवासी सुभाष पुत्र जगदीश के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट करने के आरोप में बलराज पुत्र राम सिंह निवासी छपरौला, हरबीर पुत्र दानवीर, जयपाल व प्रवीण को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत के बाद कैदियों को मेडिकल और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले कैदियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि छपरौला निवासी बलराज के खिलाफ हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिला अदालत में एक माह में यह दूसरी बार झगड़ा हुआ है। इससे पूर्व दुष्कर्म के आरोप में बयान दर्ज कराने आई एक महिला के साथ भी झगड़ा कर उसे घायल कर दिया गया था जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हुई है।