फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Preparations to bring Amritpal to Punjab after the removal of NSA

पंजाब आ रहा अमृतपाल सिंह: असम पहुंची पुलिस, करीब एक हजार दिनों से डिब्रूगढ़ जेल में था बंद

Wed, 22 Apr 2026 09:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 09:16 PM IST
सार

अमृतपाल अप्रैल साल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।  एनएसए हटने के बाद अब अमृतपाल सिंह पर केवल नियमित आपराधिक मामले हैं इसलिए पंजाब पुलिस अमृतपाल को पंजाब लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Preparations to bring Amritpal to Punjab after the removal of NSA
अमृतपाल सिंह, सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला देहात पुलिस की टीम असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच चुकी है। सरकारी स्तर पर अमृतपाल सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) हटाए जाने के बाद अब उन्हें अलग-अलग मामलों में अदालत के समक्ष पेश कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में होगी जांच 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनएसए हटने के बाद अब अमृतपाल सिंह को नियमित आपराधिक मामलों में पेश किया जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख मामला थाना अजनाला में पुलिस थाने पर हुए हमले से जुड़ा है। इस मामले में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ थाने का घेराव और टकराव की घटना हुई थी, जिसके बाद कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में भी जांच जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मामलों की फाइलें तैयार की जा रही हैं और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी देख रही है कि किन-किन मामलों में पहले पेशी करवाई जानी है, ताकि जांच और ट्रायल की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सके। सुरक्षा कारणों के चलते अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने और पेशी के दौरान विशेष इंतजाम किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनएसए के तहत हिरासत में रहने के कारण अब तक इन मामलों में नियमित ट्रायल आगे नहीं बढ़ पाया था। अब कानूनन प्रक्रिया के तहत अदालत में सुनवाई होने से इन मामलों में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed