{"_id":"5b5d309c4f1c1b4c748b7ab4","slug":"pregnant-goat-dies-after-being-gangraped-by-8-men-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: हरियाणा में गर्भवती बकरी के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: हरियाणा में गर्भवती बकरी के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेवात
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
असलू (बकरी का मालिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मेवात जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती बकरी के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, जिससे बकरी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बकरी की पहले मेडिकल जांच कराई जाएगी, उसके बाद पुलिस उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 25 जुलाई की है, जबकि उसके अगले दिन 26 जुलाई को मेवात के नगीना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। थाने के एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि बकरी के मालिक असलू ने 8 लोगों के खिलाफ बकरी के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है, जिसमें तीन आरोपियों सवाकार, हारूण और जफर की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष पांच आरोपियों की पहचान करना अभी बाकी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, बकरी के मालिक असलू का कहना है 'आरोपी 25 जुलाई की शाम मेरी बकरी को एक पुराने घर में ले गए। उनमें से एक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जब मैनें उनसे कहा कि मैं इसकी शिकायत पुलिस थाने में करूंगा तो उन्होंने कहा कि तुम्हें जो मन करे वो करो, हम रेप करते रहेंगे। वो लोग जेल जाने से डरते नहीं हैं, क्योंकि उनका दावा है कि उनके संपर्क बड़े-बड़े लोगों से हैं।'
विज्ञापन