फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   posted wife oscene pics on facebook

फेसबुक पर डाल दिया पत्नी का अश्लील फोटो

Thu, 27 Jun 2013 08:30 PM IST
मोगा/ब्यूरो
मोगा/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
posted wife oscene pics on facebook

हरियाणा में पत्नी को अमेरिका ले जाने के लिए एनआरआई पति ने 15 लाख की मांग रखी। यह राशि न मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता के अश्लील फोटो इंटरनेट और फेसबुक पर डाल दिए।

विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। इस पर थाना अजीतवाल पुलिस की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जैपाल सिंह ने बताया कि आरोपी परिवार विदेश में है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गांव कोकरी कलां निवासी किरणप्रीत कौर ने एसएसपी को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2011 में अमेरिका निवासी सुखदीप सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के समय लड़की के परिवार वालों ने एनआरआई परिवार के साथ तय हुए सौदे के मुताबिक लाखों रुपये नकद दिए व शादी पर खर्च किए थे।

पीड़िता का कहना है कि शादी के डेढ़ साल बाद ससुराल परिवार विदेश लौट गया। विदेश लौटने के कुछ समय बाद पीड़िता के पति सुखदीप सिंह ने फोन पर किरणप्रीत को विदेश में अपनी ज्यादा संपत्ति दिखाने के लिये 15 लाख की मांग की।


किरणप्रीत ने पति को रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर सुखदीप सिंह ने पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

किरणप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति ने रुपये न मिलने से उसके अश्लील फोटो व सीडी तैयार करके इंटरनेट व फर्जी ईमेल आईडी तैयार करके फेसबुक पर डाल दी।

किरणप्रीत को पति की इस हरकत के बारे में पता चला तो उसने एसएसपी को लिखित शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एनआरआई ससुराल पर लगाए आरोप सही पाए जाने पर पति सुखदीप सिंह, सास सुरिंदर कौर और ससुर दलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed