फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Post released by Jannayak Janata Party of former Chief Minister Om Prakash Chautala

Chandigarh: जजपा का स्वर्गीय ओपी चौटाला के साथ पोस्टर जारी, अजय बोले- अभय से पहले मेरे पिता

Sun, 18 May 2025 07:32 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 07:32 PM IST
सार

ओम प्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों में फिर से सियासी लड़ाई के बीच पोस्टर वार में नया मोड़ आ गया है। इनेलो से पोस्टर विवाद के बीच जननायक जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की फोटो के साथ पोस्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
Post released by Jannayak Janata Party of former Chief Minister Om Prakash Chautala
इनेलो पोस्टर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों में फिर से सियासी लड़ाई के बीच पोस्टर वार में नया मोड़ आ
विज्ञापन

गया है। दोनों के जुबानी वार के बीच जननायक जनता पार्टी (जजपा) की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की तस्वीर वाली पार्टी का
पोस्टर भी जारी कर दिया। 

जजपा द्वारा पोस्टर पर ओपी चौटाला की फोटो लगाने के एलान पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा था कि गद्दार चौटाला साहब की फोटो नहीं लगा सकते हैं। इस पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला से दो साल पहले से स्वर्गीय ओपी चौटाला मेरे पिता हैं। पोस्टर जारी होने पर अभय चौटाला ने कोई जवाब नहीं दिया।

जजपा की तरफ से जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला, जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला की फोटो लगी है। जजपा
के चुनाव निशान चाबी के साथ स्लोगन लिखा कि दिल ने कही, अजय ही सही। इस पोस्टर को दिग्विजय चौटाला ने अपनी वाट्सअप डीपी भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed