फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewellers, hunger strike, hindi news, panipat

ज्वैलर्स एसोसिएशन भूख हड़ताल पर गई, मांगों पर अडिग

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो पानीपत। Updated Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jewellers, hunger strike, hindi news, panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
 ज्वैलर्स एसोसिएशन ब्रांडेड गहनों पर लगाई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भूख हड़ताल पर चले गए हैं। सर्राफा बाजार समेत सभी यूनियनों के प्रधानों ने भूख हड़ताल रखी। ज्वैलर्स ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की
विज्ञापन


पानीपत ज्वैलर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन वीरवार को भूख हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते ज्वैलर्स की सभी दुकानें बंद रही। वीरवार को सर्राफा एसोसिएशन के प्राधान राजेश सूरी, स्वर्णकार संघ के प्रधान संजय वर्मा, स्वर्णकार सभा के प्रधान शेरचंद कपूर, राजेंद्र कक्कड़, मोहरम मलिक, तात्याराव भूख हड़ताल पर रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा ब्रांडेड गहनों पर नए बजट में एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी से सभी ज्वैलर्स पर बोझ बढ़ेगा। सरकार जब तक इस काले कानून को वापिस नहीं लेगी, सभी ज्वैलर्स दुकानें नहीं खोलेंगे व व्यापार बिल्कुल बंद रहेगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि शहर व आसपास के शहरों के सभी ज्वैलर्स ने शांतिपूर्वक तरीके से कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी व्यापारी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर अमित सिंगला, तात्ताराम, सोमनाथ, संजय वर्मा, बिल्ला सूरी व लोकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed