{"_id":"56e1c06c4f1c1b0d468b45b8","slug":"jewellers-hunger-strike-hindi-news-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स एसोसिएशन भूख हड़ताल पर गई, मांगों पर अडिग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स एसोसिएशन भूख हड़ताल पर गई, मांगों पर अडिग
अमर उजाला ब्यूरो पानीपत।
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलर्स एसोसिएशन ब्रांडेड गहनों पर लगाई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भूख हड़ताल पर चले गए हैं। सर्राफा बाजार समेत सभी यूनियनों के प्रधानों ने भूख हड़ताल रखी। ज्वैलर्स ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की
पानीपत ज्वैलर्स एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन वीरवार को भूख हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते ज्वैलर्स की सभी दुकानें बंद रही। वीरवार को सर्राफा एसोसिएशन के प्राधान राजेश सूरी, स्वर्णकार संघ के प्रधान संजय वर्मा, स्वर्णकार सभा के प्रधान शेरचंद कपूर, राजेंद्र कक्कड़, मोहरम मलिक, तात्याराव भूख हड़ताल पर रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा ब्रांडेड गहनों पर नए बजट में एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी से सभी ज्वैलर्स पर बोझ बढ़ेगा। सरकार जब तक इस काले कानून को वापिस नहीं लेगी, सभी ज्वैलर्स दुकानें नहीं खोलेंगे व व्यापार बिल्कुल बंद रहेगा।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि शहर व आसपास के शहरों के सभी ज्वैलर्स ने शांतिपूर्वक तरीके से कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी व्यापारी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर अमित सिंगला, तात्ताराम, सोमनाथ, संजय वर्मा, बिल्ला सूरी व लोकेश जैन मौजूद रहे।