फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Got one more week to apply for PG

Karnal News: पीजी में आवेदन के लिए एक सप्ताह और मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Got one more week to apply for PG
करनाल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी यानी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को एक सप्ताह का समय और दे दिया है। अब विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 24 जुलाई थी। सोमवार की सुबह ही निदेशालय ने तिथि आगे बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में अब तक स्नातक कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए हैं। ऐसे में काफी विद्यार्थी आवेदन फार्म नहीं भर पाए। जबकि समय निकलने के कारण कई विद्यार्थियों ने पांच सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के आधार पर अपना फार्म सोमवार तक भरा है। ऐसे में अब परिणाम जारी होने के बाद इन्हें फार्म में संशोधन कराना होगा। निदेशालय की ओर से पोर्टल पर भी अभी तक केवल फार्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। यहां प्रदर्शित होने वाला शेड्यूल पुराना ही है, जिसके अनुसार, पहली अगस्त से कक्षाएं शुरू होना प्रस्तावित किया गया था लेकिन अब दाखिला प्रक्रिया में देरी होने के कारण इस तिथि पर कक्षाएं शुरू होना संभव नहीं दिखाई दे रहा। विदित हो कि निदेशालय की ओर से स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिले में 11 कॉलेजों में ही पीजी कोर्स हैं, इनकी भी सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस मिलाकर कुल 2280 सीट हैं। जिन पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन




प्रदेश में साढ़े 19 हजार फार्म भरे

पीजी के दाखिले विभाग द्वारा प्रदेश के 197 कॉलेजों में केंद्रीयकृत किए जाने हैं, इसके तहत अब तक कुल 60 कोर्स के लिए करीब साढ़े 19 हजार ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इनमें से भी महज 12889 के दस्तावेज पूरे होने पर सत्यापित हुए हैं। इनमें भी 1414 दूसरे राज्यों के हैं। जबकि 6708 आवेदन फार्म परिणाम के अभाव में सत्यापित होने से लंबित हैं। अंतिम तिथि तक भी कॉलेजों में 200 से 400 आवेदन फार्म ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

शेड्यूल होगा रिवाइज

पीजी में दाखिले के लिए शेड्यूल भी रिवाइज होगा। फिलहाल निदेशालय की ओर से आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई किया है।
- डॉ. सुभाष चंद्र, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed