फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat chalan, narayan sai panipat, vc panipat

पुलिस ने चालान पेश नहीं किया, वीसी से लगी नारायण साईं की पेशी

Tue, 15 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 15 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने नारायण साईं के गवाह महेंद्र चावला पर हमला कराने के आरोप के मामले में चालान पेश नहीं किया। चालान पेश नहीं होने के चलते आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं की करनाल जेल से पानीपत कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी लगी। वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी के बाद जिला न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज ने मामले में अगली तारीख 28 मार्च तय की है। 28 मार्च को भी वीडियो कांफ्रेसिंग से नारायण साईं की करनाल जेल से हाजिरी की कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज की कोर्ट में विडियो कांफ्रेसिंग से पेशी लगी। नारायण साईं के वकील सुमित अग्रवाल ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने नारायण साईं मामले में कोर्ट में चालान पेश नहीं किया। चालान पेश नहीं होने के चलते नारायण साईं की कोर्ट में पेशी का कोई औचित्य नहीं था। जब तक पुलिस कोर्ट में चालान पेश नहीं करेगी नारायण साईं की वीडियो कांफ्रेसिंग से ही पेशी लगेगी। वहीं थाना सदर पुलिस प्रभारी अमित कुमार ने चालान पेश नहीं करने का कारण मामले की तफ्तीश को बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश के बाद कोर्ट में चालान पेश करेगी।
विज्ञापन


यह है मामला
12 मई 2015 को आसाराम बापू प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर उसी के घर में जानलेवा हमला किया गया था। हमले में महेंद्र चावला के कंधे में गोली लगी थी। महेंद्र चावला ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई थी। महेंद्र चावला ने निजी अस्पताल में पुलिस में अपने ब्यान दर्ज करवाए थे। महेंद्र चावला ने जानलेवा हमला करने का आरोप आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं पर लगाया था। सदर थाना पुलिस ने नारायण साईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण साईं मामले की तफ्तीश चल रही है। मामले की तफ्तीश के बाद ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। जब तक कोर्ट में चालान पेश नहीं होगा नारायण साईं क%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed