फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Zirakpur Rising Kings won the match by six wickets

Panchkula News: भीषण गर्मी में शिक्षकों को राहत देने की मांग

Sun, 24 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur Rising Kings won the match by six wickets
कालका। भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से 25 मई से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वहीं कई स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान सभी स्कूलों को पूरी तरह बंद रखा जाना चाहिए, ताकि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी रंजू, बॉबी, मदन, सन्नी सहित अन्य ने बताया कि कई बार सरकार छुट्टियों की घोषणा तो कर देती है, लेकिन कुछ निजी स्कूल नियमों को नजर अंदाज करते हुए शिक्षकों को स्कूल संबंधी अथवा अन्य कार्यों के लिए नियमित रूप से स्कूल बुलाते रहते हैं। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी में स्कूल स्टाफ को भी आराम मिलना जरूरी है। कई अध्यापक ऐसे भी हैं जिनके छोटे बच्चे हैं और छुट्टियों के दौरान उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। ऐसे में छुट्टियों में भी स्कूल लगने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




सरकार व शिक्षा विभाग से मांग है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों में अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और शिक्षकों को भी पूरी तरह अवकाश का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमो की पालना न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कर्मवीर, बीईओ पिंजौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed