{"_id":"6a07837fbb702dc6900e4f00","slug":"youths-flee-after-snatching-chain-from-young-woman-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136482-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवती से चेन झपटकर भागे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवती से चेन झपटकर भागे युवक
विज्ञापन
वीटा बूथ के पास बाइक सवार बदमाश झपटकर ले गए सोने की चेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 में युवती से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाश युवती के गले से करीब सात ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सेक्टर-21 में किराये के मकान में रहती है। दोनों पिछले करीब पांच वर्षों से सेक्टर-21 स्थित डायरेक्टोरेट ऑफ हॉर्टिकल्चर में सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
शिकायत के अनुसार 7 मई को दोनों सामान लेकर घर लौट रही थीं। जब वे वीटा बूथ के सामने पंवार डेंटल क्लीनिक के पास पहुंचीं तो पीछे से आए एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी ने महरून रंग की शर्ट पहन रखी थी और चेहरे पर काला मास्क लगाया हुआ था।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी पास में खड़ी बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ सेक्टर-20 की ओर फरार हो गया। युवती ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक दोनों आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष के बीच थी और दोनों पतले शरीर के थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।